Delhi Capitals IPL 2024: दो दिन में दिल्ली कैपिटल्स को दो बड़े झटके, हैरी ब्रूक के बाद ये तेज गेंदबाज बाहर

Delhi Capitals IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 15, 2024 12:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देलेग स्पिनर मैकगुर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगुर्क को 50 लाख रुपये की ‘रिजर्व’ राशि में टीम में शामिल किया। आईपीएल में 14 मैच खेलकर 25 विकेट झटके हैं।

Delhi Capitals IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को दो दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य खिलाड़ी हैरी ब्रूक के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया।

मेलबर्न के 21 साल के सलामी बल्लेबाज और लेग स्पिनर मैकगुर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगुर्क को 50 लाख रुपये की ‘रिजर्व’ राशि में टीम में शामिल किया। एनगिडी पिछले एक साल से टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 14 मैच खेलकर 25 विकेट झटके हैं।

ब्रूक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। दिल्ली का पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ है। 22 मार्च से शुरू होने वाली लीग से हटने का फैसला किया है। 

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLदिल्ली कैपिटल्सबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या