Dean Elgar Retire: 2012 में डेब्यू और 2024 में रिटायर, 92 अंतरराष्ट्रीय मैच, 5250 रन, 13 शतक और 23 फिफ्टी और 17 विकेट, भारत सीरीज के बाद अलविदा!

Dean Elgar Retire: खिलाड़ी ने फैसले की जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को दी। गुरुवार (22 दिसंबर) से सेंचुरियन और केप टाउन में टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 22, 2023 1:07 PM

Open in App
ठळक मुद्दे12 साल के करियर का अंत हो गया।एल्गर ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था। 92 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5250 रन बनाए हैं।

Dean Elgar Retire: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने फैसले की जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को दी। गुरुवार (22 दिसंबर) से सेंचुरियन और केप टाउन में टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो रही है।

12 साल के करियर का अंत हो गया। एल्गर ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था। वनडे डेब्यू भी 2012 में किया था। एल्गर ने अभी तक 92 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5250 रन बनाए हैं। 13 शतक और 23 फिफ्टी शामिल हैं। इस दौरान 17 विकेट निकाले हैं। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 17 बार प्रोटियाज़ का नेतृत्व किया।

एल्गर ने कहा कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता है। भारतीय घरेलू सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी। मैंने अपने खूबसूरत खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। एक खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केप टाउन टेस्ट मेरा आखिरी होगा। दुनिया में मेरा पसंदीदा स्टेडियम में एक है। जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन बनाया था और उम्मीद है कि आखिरी भी।

क्रिकेट का खेल खेलना हमेशा से मेरा एक सपना रहा है, लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाना सर्वोच्च है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 वर्षों तक ऐसा करने का सौभाग्य प्राप्त करना मेरे सपनों से परे है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। एल्गर ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 84 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 13 शतक और 23 अर्धशतकों की मदद से 5146 रन बनाये हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा ,‘एल्गर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। पहला टेस्ट उनके शहर सेंचुरियन में 26 से 30 दिसंबर तक खेला जायेगा। दूसरा केपटाउन में तीन से सात जनवरी के बीच होगा, जहां उन्होंने पहला टेस्ट रन बनाया था।’ एल्गर ने आठ वनडे भी खेले हैं और आखिरी वनडे 2018 में खेला था।

एल्गर ने कहा ,‘बारह साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बारे में मैने कभी सोचा भी नहीं था। यह अद्भुत सफर रहा है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। लेकिन हर अच्छी चीज का अंत होता है और भारत के खिलाफ यह सीरीज मेरी आखिरी होगी। मैंने इस खूबसूरत खेल से विदा लेने का फैसला कर लिया है।’

टॅग्स :आईसीसीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमसाउथ अफ़्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या