दिवाली पर क्रिस गेल ने दी बधाई, तो लोगों ने सोशल मीडिया पर ले लिए मजे

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी, लेकिन इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके मजे ले लिए।

By सुमित राय | Published: October 28, 2019 10:23 AM

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 27 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर कई विदेशी खिलाड़ियों ने इंडियन फैंस को दिवाली की बधाई थी।इसमें डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी शामिल थे।

भारत में 27 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई विदेशी खिलाड़ियों ने इंडियन फैंस को दिवाली की बधाई थी। इसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी शामिल थे। हालांकि क्रिस गेल ने जब दिवाली की बधाई दी, तब लोगों ने उनके मजे ले लिए।

दरअसल, क्रिस गेल ने ट्विटर पर दिवाली की बधाई देते हुए लिखा, 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' इसके बाद लोगों ने उन्हें धन्यवाद तो कहा, लेकिन उनका अंदाज कुछ अलग था और फैंस ने उनके मजे ले लिए।

क्रिस गेल के बधाई संदेश पर लोगों ने उनका नाम बदल दिया। क्रिस गेल को रिप्लाई करते हुए कई ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि धन्यवाद कृष्ण गिल तो कुछ यूजर्स ने उन्हें कृष्ण गोपाल बना। एक फैन ने तो उन्हें कृष्ण कुमार गोयल बताने के साथ यह कह दिया कि वो मध्यप्रदेश के सतना से हैं।

क्रिस गेल औ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाड़ी भी दिवाली की बधाई देने में पीछे नहीं रहे। वीरेंद्र सहवाग ने बधाई देते हुए सभी की जिंदगी में खुशिया, प्रेम और रोशनी बनी रहने का कामना की। वहीं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि इस मौके पर उन लोगों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करते हैं जिन्हें इसकी जरूरत है।

टॅग्स :क्रिस गेलदिवालीसोशल मीडियाडेविड वॉर्नरस्टीव स्मिथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या