Breaking News: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी है। खुद माही ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 15, 2020 7:58 PM

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास।भारत को 2 बार विश्व विजेता बना चुके धोनी।9 जुलाई 2019 को भारत के लिए खेला आखिरी मुकाबला।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे। आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होने जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात की जानकारी खुद फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी। यहां धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में "मैं पल दो पल का शायर हूं" सॉन्ग चल रहा है। इसके साथ धोनी ने लिखा- "आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। शाम 7:29 के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए..." धोनी दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास ले चुके थे। 

9 जुलाई 2019 को भारत के लिए खेला आखिरी मुकाबला

23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई को भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। इस मुकाबले में धोनी रन आउट हुए थे, जिसके बाद भारत ने फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका गंवा दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 खिताब दिला चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बनाए।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।

आईपीएल में चेन्नई को दिलाए तीन बार खिताब

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है। आईपीएल के 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमबीसीसीआईटीम इंडियाआईसीसी वर्ल्ड कपआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या