'मुक्काबाज' स्टार विनीत कुमार ने धोनी के लिए गाया दिल छू लेने वाला गाना, वीडियो हो रहा वायरल

खुद को महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़ा फैन बताने वाले एक्टर विनीत कुमार ने माही पर एक गाना बनाया है। धोनी है तो जीत होनी है के बोल से शुरू हुए यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

By अमित कुमार | Published: January 25, 2021 1:10 PM

Open in App
ठळक मुद्दे दुनिया भर में महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले करोड़ों फैंस हैं। एक्टर विनीत कुमार भी धोनी के प्रशंसक हैं और उनके लिए एक स्पेशल गाने को तैयार किया है। विनीत कुमार ने इस गाने को शुद्ध हिंदी में गाया है, जिसके बाद फैंस उनसे इसके लिरिक्स मांग रहे हैं।

मुक्काबाज फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आधार की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया था। विनीत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक गाना गा रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक पूरी दुनिया में मौजूद हैं। विनीत कुमार सिंह भी खुद को धोनी का फैन बताते हैं। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए उन्होंने एक बेहद ही खास रैप सॉन्ग लिखा है। इस रैप सॉन्ग को गाते हुए उन्होंने अपना वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। विनीत कुमार सिंह के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार उनके वीडियो पर कमेंट्स आ रहे हैं। 

विनीत कुमार ने गाया गाना- धोनी है तो जीत होनी है

विनीत कुमार ने 2 मिनट 4 सेकंड के इस रैप सॉन्ग का वीडियो अपने ट्विटर पर भी शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कुछ साल पहले FM पर क्विज चल रही थी कि क्रिकेट को हिंदी में क्या बोलते हैं? बस तभी ये हुआ। गाने में विनीत धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह धोनी को महाबली बता रहे हैं, इसके साथ ही धोनी को हर परिस्थितियों में लड़ने वाला बता रहे हैं। 

कैसा है विनीत कुमार की आने वाली फिल्म का ट्रेलर

बता दें कि विनीत की आने वाली फिल्म आधार एक सामाजिक नशे की लत पर आधारित है। यह फिल्म 5 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म भारत में आधार कार्ड की शुरुआत और उस पहले व्यक्ति जिसे यह लागु किया गया था, की यात्रा का पता लगाती है। ट्रेलर ग्रामीणों के साथ इस अफवाह पर सामने आता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उनके गांव का दौरा कर रहे हैं। उनकी उम्मीदें बिखर जाती हैं, जब यह पता चला है कि कुछ सरकारी अधिकारी आधार कार्ड की शुरुआत करने आए हैं।

 

टॅग्स :एमएस धोनीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या