शादी से पहले राम मंदिर पहुंचे रकुल प्रीत और जैकी, शेयर की वीडियो

By संदीप दाहिमा | Published: January 13, 2024 05:33 PM2024-01-13T17:33:35+5:302024-01-13T17:33:35+5:30

Next

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी को लेकर सुर्खियों में है, सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

इस वीडियो में रकुल प्रीत और जैकी साथ में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे हैं और भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों अगले महीने फरवरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

दोनों कलाकार मुंबई स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन करने गए थे, यहां दोनों ने पूजा की और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

वीडियो में रकुल ग्रीन कलर के सूट में और जैकी ऑरेंज कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)