IPL 2019: युवराज के मुंबई इंडियंस ने आने पर ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन, ट्विटर पर शेयर किया मैसेज

आईपीएल 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने नए खिलाड़ियों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों पर भी बड़ा दांव लगाया।

By सुमित राय | Published: December 20, 2018 11:53 AM

Open in App

आईपीएल 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने नए खिलाड़ियों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों पर भी बड़ा दांव लगाया। मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और सिक्सर किंग युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई के इस फैसले से काफी खुश हैं।

मुंबई इंडियंस द्वारा युवराज सिंह को खरीदने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा और ट्विटर पर युवराज सिंह का मुंबई टीम में स्वागत किया। इसके बाद रणवीर ने मुंबई इंडियंस के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा- 'ओह येह'। रणवीर सिंह का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि भारतीय टीम को साल 2011 में वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को मंगलवार को हुई नीलामी के पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा और वो अनसोल्ड रह गए। इसके बाद दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली लगाई और बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीद लिया।

2015 में 16 करोड़ में बिके, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह को पर जब पहले दौर में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई तो इसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि आखिरकार दूसरे दौर की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी 2015 की कीमत से 94 फीसदी कम कम है।

मुंबई इंडियंस छठी टीम है जिसने युवराज सिंह को खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। 37 वर्षीय युवराज सिंह ने अपने 11 साल के आईपीएल करियर में 128 मैचों में 24.78 की औसत और 129.68 के स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।

नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा है कि युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी को केवल एक करोड़ में खरीदना आईपीएल नीलामी के इतिहास में उनकी सबसे बड़ी सफलता है। आकाश ने कहा कि तीन बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बिल्कुल भी इसका अनुमान नहीं था कि वे युवराज और लसिथ मलिंगा जैसे खिलाड़ी को उनके बेस प्राइस में हासिल कर लेंगे।

टॅग्स :युवराज सिंहरणवीर सिंहआईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या