इस खिलाड़ी को अपनी टीम का 'महेंद्र सिंह धोनी' बनाना चाहती है ऑस्ट्रेलिया

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिये 705 रन बनाए थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 05, 2020 6:05 PM

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि टीम में वापसी करने वाले हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस को लंबे समय तक मौका दिया जा सकता है ताकि वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह एक फिनिशर के रूप में निखर सकें। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में स्टोइनिस 18 गेंद में नाबाद 23 रन ही बना सके और उनकी टीम दो रन से हार गई। 

कमिंस ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘‘हमने इस बारे में बात की है। ये घरेलू स्पर्धाओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। किसी भी क्रिकेट टीम में मध्यक्रम सबसे कठिन है। यही वजह है कि हमने इन्हें मौका देने का फैसला किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एम एस धोनी की तरह जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से था। उसने 400 वनडे मैच खेले। हमें पता है कि रातोरात चमत्कार नहीं हो सकता लेकिन हमें सभी खिलाड़ियों की भूमिका पता है और उन पर भरोसा जताना होगा।’’ 

कोरोना वायरस महामारी के बीच दर्शकों के बिना आस्ट्रेलिया का यह पहला मैच था और कमिंस ने कहा कि बड़ा अजीब लग रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन निश्चित तौर पर यह अजीब था।’’

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए।इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन ठोके। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन जुटाए।

महेंद्र सिंह धोनी विश्व के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं।

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है। आईपीएल के 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एमएस धोनीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीममार्कस स्टोइनिसभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या