दुबई, 20 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों के दौरान दोनों देश के फैंस के बीच माहौल काफी गर्म रहता है। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान के अंदर कभी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति नफरत नहीं दिखाते हैं बल्कि कई भारतीय खिलाड़ी तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अच्छे दोस्त भी हैं, जिनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली प्रमुख हैं।
बुधवार को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल पाकिस्तानी पारी के दौरान उस्मान खान के जूते का फीता खुल गया था। चहल ने जैसे ही ये देखा उन्होंने तुरंत ही उस्मान के जूते का फीता बांधने में उनकी मदद की।
चहल के इस काम की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हुई और फैंस ने इसे सच्ची खेल भावना करार देते हुए चहल को एक बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया। देखिए चहल के इस काम पर सोशल मीडिया में कैसे कमेंट्स आए।