शिखर धवन के बेटे के साथ अनुष्का शर्मा की इस क्यूट सी तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 21 दिसंबर को दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 22, 2017 5:17 PM

Open in App

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही वह मीडिया की लाइमलाइट से दूर नहीं हुए हैं। इस स्टार कपल ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें पीएम मोदी समेत कई चर्चित हस्तियां पहुंचीं। 

कोहली और अनुष्का के रिसेप्शन की तस्वीरें भी मीडिया में तहलका मचा रही हैं। मोदी समेत चर्चित मेहमानों के स्वागत से लेकर डांस फ्लोर पर विराट-अनुष्का के मदमस्त अंदाज में डांस करने की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

इन तस्वीरों के बीच इस रिसेप्शन की एक ऐसी क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का अपनी गोद में एक बच्चे को बिठाए नजर आ रही हैं। ये बच्चा है टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन का बेटा जोरावर। जोरावर के साथ अनुष्का की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है शिखर धवन की पत्नी आयशा ने। 

 

धवन ने विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में जमकर डांस किया था। अब जोरावर-अनुष्का की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया में तहलका मचा रही है। 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। इसके बाद विराट जहां 5 जनवरी से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे जबकि अनुष्का अगले साल से शुरू हो रही फिल्म सूई-धागा की शूटिंग शुरू करेंगी।    

टॅग्स :अनुष्का शर्माजोरावरशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या