विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अजिंक्य रहाणे को बनाया कप्तान, ये खिलाड़ी होगा उप-कप्तान

मुंबई की टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है जो इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत 19 सितंबर को बड़ौदा के खिलाफ करेगी।

By भाषा | Published: September 12, 2018 9:13 PM

Open in App

मुंबई, 12 मुंबई: इंग्लैंड में हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्लेबाजी में नाकाम रहे अजिंक्य रहाणे को बुधवार को विजय हजारे ट्राफी के सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये मुंबई की कप्तानी के लिये चुना गया। रहाणे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं है।

मुंबई की टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है जो इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत 19 सितंबर को बड़ौदा के खिलाफ करेगी। मुंबई क्रिकेट संघ की विज्ञप्ति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम के उप कप्तान होंगे जिनकी एशिया कप के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अनदेखी की थी। 

रहाणे भी एशिया कप टीम में जगह नहीं बना सके जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी रोहित शर्मा कर रहे हैं। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी टीम का हिस्सा हैं। मुंबई को लीग चरण के मैचों में बड़ौदा, कर्नाटक, रेलवे, विदर्भ, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र के साथ रखा गया है।

टॅग्स :अजिंक्य रहाणेरोहित शर्मापृथ्वी शॉश्रेयस अय्यरभारत vs इंग्लैंडविजय हजारे ट्रॉफी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या