लड़की के सामने टॉवेल उतारने से स्ट्रिप डांस तक, इन 5 मौकों पर क्रिस गेल ने क्रिकेट को किया शर्मसार!

कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

By सुमित राय | Published: February 18, 2019 4:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस गेल ने वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।गेल अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाने के साथ विवादों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।गेल ने 11 सितंबर 1999 को भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।

कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। गेल अपनी बैटिंग से दुनिया भर से गेंदबाजों पर कहर ढाया है और फैंस का मनोरंजन किया है। लेकिन गेल सिर्फ अपनी रंगीन मिजाज के लिए भी चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट के मैदान पर गेल अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हैं तो मैदान के बाहर वो विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। कभी वो क्रिकेट बोर्ड से भिड़ जाते हैं तो कभी रिपोर्टर्स के साथ बदतमीजी कर बैठते हैं।

रिपोर्टर को बेबी बोल बढ़ाया विवाद

विवादों में रहना क्रिस गेल का शौक भी है और शायद उनकी अदा भी। बिग बैश लीग के एक मैच में आउट होने के बाद गेल ने इंटरव्यू ले रही एक रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की थी। गेल ने रिपोर्टर से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि - क्या आप मैच के बाद ड्रिंक करेंगी? इसके आगे गेल ने बोला कि- बेबी अब आप शर्मायिए मत। इसके बाद गेल की काफी आलोचना हुई थी।

महिला रिपोर्टर से पिच को लेकर कही ऐसी बात

गेल कई बार महिला रिपोर्टर्स के साथ बदतमीजी कर चुके हैं। एक बार मैच के दौरान क्रिस गेल से जब एक महिला पत्रकार ने पिच के बारे में पूछा था तब गेल का जवाब कुछ हैरान करने वाला था। गेल ने कहा था कि मैंने आपकी पिच को छुआ ही नहीं है तो कैसे बता सकता हूं। गेल के इस जवाब पर बाद में काफी भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

लड़कियां खुद 'खिंची' चली आती हैं

गेल ने आईपीएल 2016 के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि लड़किया खुद उनकी ओर खिंची चली आती हैं, इसके पीछे उन्होंने  'अपने मोहक रूप' को कारण बताया था। गेल ने आगे कहा था, "महिलाओं को अपने आदमी को खुश करना चाहिए।" उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा, "जब मैं घर जाता हूं, तो खाना टेबल पर होता है... मैं बिल्कुल सही कह रहा हूं'। भले ही वह भी कामकाजी हों, लेकिन वह  'हाथ बंटाती' हैं...' गेल के इन बयानों के बाद भी काफी विवाद हुआ था।

लड़की के सामने टॉवेल उतारने का मामला

सिडनी मार्निंग हेरल्ड और द ऐज के प्रकाशक फेयरफैक्स मीडिया ने साल 2017 में आरोप लगाया था कि क्रिस गेल ने एक महिला मसाज थेरेपिस्ट के सामने टॉवेल उतार दिया था। हालांकि बाद में न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि का मामला गेल के पक्ष में सुनाया था। 

शर्लिन चोपड़ा के साथ स्ट्रिप पार्टी

क्रिस गेल क्रिकेट मैदान के बाहर लग्जरी लाइफ जीते हैं और पार्टियों से शौकीन माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत दौरे पर क्रिस गेल ने एक पार्टी के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ स्ट्रिप डांस की मांग की थी। इसके बाद शर्लिन गेल की टी शर्ट उतारते हुए भी नजर आई थीं। शर्लिन ने यह खुलासा किया था कि गेल ने उनको डेट के लिए भी ऑफर दिया था।

टॅग्स :क्रिस गेलवेस्टइंडीज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या