Ind vs SA: अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे, मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

मुरलीधरन हर 55वें गेंद पर विकेट लेते रहे जबकि अश्विन 53.5 गेंद पर एक विकेट लेते हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 06, 2019 9:42 AM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले अश्विन ने पहली पारी में 145 रन देकर 7 विकेट लिए थे।अश्विन ने इस टेस्ट को मिलाकर अब तक 27 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

भारत के स्टॉर स्पिनर आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। 10 महीने से टेस्ट क्रिकेट से दूर अश्विन ने सिर्फ 66वें टेस्ट में ये कारनामा किया है। अब वह संयुक्त रूप से महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के साथ सबसे तेज 350 विकेट लेने वालों में शुमार हो गए हैं।  मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में ये रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अश्विन ने मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।

मुरलीधरन से कम गेंदे फेंकी

66वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने अब तक 3113 ओवर फेंके हैं जबकि 350 विकेट के लिए मुरलीधरन ने 3500 से ज्यादा ओवर फेंके थे। अगर ओवरऑल करियर की बात करें तो मुरलीधरन हर 55वें गेंद पर विकेट लेते रहे जबकि अश्विन 53.5 गेंद पर एक विकेट लेते हैं।

श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुरलीधरन ने 133 टेस्ट में 800 विकेट चटकाए जिसमें उन्होंने 67 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वही अश्विन ने इस टेस्ट को मिलाकर अब तक 27 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

पहली पारी में लिया 7 विकेट

जुलाई 2017 से भारत के लिये सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे अश्विन ने छह से 10 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट खेला था । उसके बाद से वह 11 में से एक भी टेस्ट के लिये भारतीय टीम में नहीं रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले अश्विन ने पहली पारी में 145 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी          मैच      विकेटअनिल कुंबले  132      619कपिलदेव      131      434हरभजन सिंह 103      417आर अश्विन     66*     350

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स

खिलाड़ी                  मैच       विकेटमुथैया मुरलीधरन      133      800शेन वार्न                  145      708अनिल कुंबले           132      619रंगना हेराथ              93        433हरभजन सिंह           103      417नाथन लायन            91       363डेनियल वेटोरी         113    362

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या