आईपीएल-13 में महेंद्र सिंह धोनी से छिनेगी CSK की कमान? एन श्रीनिवासन ने दिया ये जवाब

अब फैंस के मन में एक नया ही सवाल खड़ा हो गया है कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 16, 2019 03:08 PM2019-09-16T15:08:46+5:302019-09-16T15:08:46+5:30

N Srinivasan Makes Massive Comment On MS Dhoni’s Future | आईपीएल-13 में महेंद्र सिंह धोनी से छिनेगी CSK की कमान? एन श्रीनिवासन ने दिया ये जवाब

आईपीएल-13 में महेंद्र सिंह धोनी से छिनेगी CSK की कमान? एन श्रीनिवासन ने दिया ये जवाब

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि धोनी या टीम मैनेजमेंट में से किसी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हाल हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद ये अफवाह तेजी से फैल गई कि धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं, मगर बाद में इसका भी खंडन कर दिया गया।

अब फैंस के मन में एक नया ही सवाल खड़ा हो गया है कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे? इस मामले पर सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने अपनी बात सामने रखी है।

श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि धोनी ही अगले आईपीएल सत्र में चेन्नई की कप्तानी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "धोनी के संन्यास की खबरों पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। बस इतना जानता हूं कि अगले साल भी वह चेन्नई की कमान संभालेंगे।"

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है।

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app