MI vs PBKS: शिखर धवन का खेलना तय नहीं, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेट रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है। मुंबई इंडियंस जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 22, 2023 04:26 PM2023-04-22T16:26:27+5:302023-04-22T16:28:36+5:30

MI vs PBKS Playing 11 Prediction Pitch Report Shikhar Dhawan is not sure to play | MI vs PBKS: शिखर धवन का खेलना तय नहीं, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेट रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैचमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबलाशिखर धवन के खेलने पर अब भी संदेह है

MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। वानखेड़े में मुंबई हमेशा से मजबूत रही है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं गए हैं। कप्तान धवन के खेलने पर अब भी संदेह है। उनकी जगह सैम कुरेन एक बार फिर कप्तानी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस  ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है। ऐसे में अगर पंजाब ये मैच जीत जाती है तो वह हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई के खिलाफ बराबरी कर लेगी। वानखेड़े मे भी दोनों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 5 में मुंबई इंडियंस ने वहीं 4 मैच में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है।

पिच और मौसम का हाल

 वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों की मदद वाली पिच कहा जाता है। इस मैदान पर अभी तक सीजन के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। एक बार फिर से यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।  टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि अभी तक जो दो मैच यहां हुए हैं उसमें बाद में खेलने वाली टीम को जीत मिली है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

 मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अर्जुन तेंदुलकर पर जिस तरह भरोसा जता रहे हैं उसे देखते हुए एक बार फिर इस खिलाड़ी पर नजर होगी। मुंबई के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, इशान किशन और तिलक वर्मा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। खुद कप्तान रोहित और सूर्यकुमार यादव भी लय में लौट चुके हैं। अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला टीम के लिए विकेट निकाल रहे हैं जो कि अच्छी बात है। अगर पंजाब की बात करें तो कप्तान शिखर धवन का कंधे में चोट के कारण इस मैच भी खेलना मुश्किल है। उनकी कमी टीम को भारी पड़ रही है। प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी योगदान देना होगा। गेंदबाजी भी पंजाब की कमजोर कड़ी है।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल बधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।

Open in app