IPL Auction 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच में 10 विकेट, तेज बॉलर पर बरस रहा पैसा, धोनी के साथी खिलाड़ी को 14 करोड़

IPL Auction 2022: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2022 06:12 PM2022-02-12T18:12:14+5:302022-02-12T18:15:23+5:30

IPL Auction 2022 Prasidh Krishna West Indies 10 wickets in 3 matches RR 10 crore Lockie Ferguson 10 crore deepak chahar 14 cr | IPL Auction 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच में 10 विकेट, तेज बॉलर पर बरस रहा पैसा, धोनी के साथी खिलाड़ी को 14 करोड़

मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले प्रसिद्ध कृष्णा पर आईपीएल नीलामी में जमकर पैसा बरसा है। 

googleNewsNext
Highlightsलखनऊ सुपरजाइंट्स ने कृणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में खरीदा।खेल प्रस्तोता चारू शर्मा को बची हुई नीलामी की जिम्मदारी सौंपी गयी।रॉबिन उथप्पा को दो करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL Auction 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच में 10 विकेट और मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले प्रसिद्ध कृष्णा पर आईपीएल नीलामी में जमकर पैसा बरसा है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये, जबकि गुजरात टाइटन्स ने लॉकी फर्गुसन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चेन्नई किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में फिर खरीदा। उमेश यादव नहीं बिके हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल नीलामी में सात करोड़ 75 लाख रुपये, जबकि इंग्लैंड के मार्क वुड को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सात करोड़ 50 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्हें मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख में फिर खरीदा। भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिये मुंबई और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी जिसमें मुंबई ने बाजी मारी।

ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ था। विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रूपये में खरीदा था। इससे एक साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। इससे पहले भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

Open in app