IPL Auction: युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के नाम शेयर किया ये 'खास' संदेश, मुंबई इंडियंस ने लगाया है 1 करोड़ का दांव

Yuvraj Singh: टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस द्वारा अगले सीजन के लिए खरीदे जाने के बाद रोहित शर्मा के नाम शेयर किया संदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 19, 2018 03:31 PM2018-12-19T15:31:57+5:302018-12-19T15:31:57+5:30

IPL Auction 2019: Yuvraj Singh shares message for Rohit Sharma, Mumbai Indians bought him for 1 crore | IPL Auction: युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के नाम शेयर किया ये 'खास' संदेश, मुंबई इंडियंस ने लगाया है 1 करोड़ का दांव

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है

googleNewsNext

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में पहले राउंड में न बिकने के बाद दूसरे दौर में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस (1 करोड़ रुपये) में खरीदा। मंगलवार को हुई इस नीलामी में आठों टीमों ने 106.80 करोड़ रुपये खर्च करते हुए कुल 60 खिलाड़ियों को खरीदा।

युवराज ने मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद अपनी नई टीम और कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक खास ट्वीट किया। युवराज ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं, सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। रोहित शर्मा आपसे जल्द ही मुलाकात होगी।'  


2015 में 16 करोड़ में बिके, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह को पर जब पहले दौर में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई तो इसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि आखिरकार दूसरे दौर की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी 2015 की कीमत से 94 फीसदी कम कम है।

मुंबई इंडियंस छठी टीम है जिसने युवराज सिंह को खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। 

37 वर्षीय युवराज सिंह ने अपने 11 साल के आईपीएल करियर में 128 मैचों में 24.78 की औसत और 129.68 के स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। 

Open in app