IPL 2024: विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल, सबसे कम उम्र में किया ये कारनामा

यशस्वी जायसवाल का यह आईपीएल में दूसरा शतक था। उनका पहला शतक भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आया था। यह उपलब्धि उन्हें उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करती है जिन्होंने आईपीएल में एक ही टीम के खिलाफ कई शतक बनाए हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 23, 2024 10:01 AM

Open in App
ठळक मुद्देयशस्वी जायसवाल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली यशस्वी ने 173.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और सिर्फ 59 गेंदों में शतक जमायायशस्वी जायसवाल का यह आईपीएल में दूसरा शतक था

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस पारी  ने टूर्नामेंट के इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज करा दिया है। 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने  173.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और  सिर्फ 59 गेंदों में शतक जमाया। उनकी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई पर  9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 

यशस्वी जायसवाल का यह आईपीएल में दूसरा शतक था। उनका पहला शतक भी  मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आया था। यह उपलब्धि उन्हें उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करती है जिन्होंने आईपीएल में एक ही टीम के खिलाफ कई शतक बनाए हैं। इस सूची में केएल राहुल (बनाम मुंबई इंडियंस), क्रिस गेल (बनाम पंजाब किंग्स), विराट कोहली (बनाम गुजरात लायंस), डेविड वार्नर (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, और जोस बटलर (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स) जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। 

यशस्वी जायसवाल अब यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह 23 साल की उम्र से पहले ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 7 छक्के लगाए। इस मैच से पहले जायसवाल खराब फार्म से जूझ रहे थे। लेकिन टी20 विश्व कप से ठीक पहले यशस्वी ने जबरदस्त वापसी की। 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में  यशस्वी जायसवाल ने प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन, विशेष रूप से कुमारा संगकारा और संजू सैमसन के प्रति आभार व्यक्त किया। जायसवाल ने कहा कि मैं अपने सभी सीनियर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिस तरह से उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। मैं राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन और विशेष रूप से सांगा सर और संजू भाई को मुझे मौके देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

बता दें कि  इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 20 ओवर में जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की बदौलत 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।  राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ अंक तालिका में 7 जीत में मिले 14 अंकों के साथ सबसे ऊपर काबिज है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं और केवल एक मैच ही हारा है।

टॅग्स :आईपीएल 2024यशस्वी जायसवालमुंबई इंडियंसविराट कोहलीराजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या