IPL 2023 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर आईपीएल टीम की नजर, नीलामी में सबसे ज्यादा होगी डिमांड, यहां देखें लिस्ट

IPL 2023 Auction: भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व करेंगे, पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हरफनमौला अमन खान के लिए ट्रेड किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2022 02:17 PM2022-11-15T14:17:29+5:302022-11-15T14:23:55+5:30

IPL 2023 Auction 5 players who will be in high demand Ben Stokes Sam Curran Cameron Green Joshua Little Rilee Rossouw | IPL 2023 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर आईपीएल टीम की नजर, नीलामी में सबसे ज्यादा होगी डिमांड, यहां देखें लिस्ट

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। 

googleNewsNext
Highlights15 नवंबर रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के लिए आखिरी दिन है।आईपीएल में इस बार मिनी-नीलामी होने वाली है। आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। 

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण का शुभारंभ हो चुका है। आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। आईपीएल में इस बार मिनी-नीलामी होने वाली है। 15 नवंबर रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के लिए आखिरी दिन है।

भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व करेंगे क्योंकि उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हरफनमौला अमन खान के लिए ट्रेड किया है। अमन खान घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते है। 25 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल के पिछले सत्र में कोलकाता की टीम के लिए पदार्पण किया था।

यहां जाने वे खिलाड़ी, जिनकी आईपीएल 2023 में मांग बढ़ी हैः

1ः जोशुआ लिटिल ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मैच में सनसनी फैला दी है। कैलेंडर वर्ष में 26 टी20 मैच खेले हैं और 7.58 की इकॉनोमी से 39 विकेट हासिल किए हैं। टी20 विश्व कप 2022 में आयरलैंड के लिए कमाल किया। मार्की टूर्नामेंट में खेले गए सात मैचों में 7.00 की इकॉनोमी से 11 विकेट लिए।

इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सनसनीखेज हैट्रिक शामिल है। 2022 में 7.42 की इकॉनोमी से केवल पांच मैचों में 13 विकेट लिए। आयरलैंड का तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में है और कई आईपीएल फ्रेंचाइजी इसे जोड़ने की कोशिश करेंगे। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के नाते एक गेंदबाजी आक्रमण में विविधता प्रदान करता है।

2ः बेन स्टोक्स इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। 31 वर्षीय इंग्लैंड के लिए बल्ले और गेंद दोनों प्रारूप में मैच विजेता रहे हैं। T20I की बात करें तो उन्होंने 130.63 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं और 8.40 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं। स्टोक्स ने अपने असाधारण प्रदर्शन से इंडियन प्रीमियर लीग में भी तूफान ला दिया है।

क्राइस्टचर्च में जन्मे इस खिलाड़ी ने 43 मैच खेले हैं और 134.50 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर उन्होंने 8.56 की इकॉनमी से 28 विकेट हासिल किए हैं। दबाव में कई तेजतर्रार पारियां खेली हैं। स्टोक्स अपने हरफनमौला प्रदर्शन के कारण किसी भी टीम के लिए अहम साबित होंगे।

3ः सैम करन टी20 विश्व कप में धमाका कर दिया। प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट पर कब्जा कर लिया। 144 टी20 मैच खेले हैं और 8.48 की इकॉनमी से 146 विकेट हासिल किए हैं। बल्ले से उन्होंने 135.65 की स्ट्राइक रेट से 1731 रन बनाए हैं। नॉर्थम्प्टन में जन्मे इस खिलाड़ी ने आईपीएल क्षेत्र में भी अपना हरफनमौला प्रदर्शन दिखाया है।

उन्होंने 32 विकेट हासिल किए हैं और 149.78 की शानदार स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। करन की गेंदबाजी में हाल के दिनों में जबरदस्त उछाल देखा गया है और मौजूदा टी20 विश्व कप 2022 में यह ऑलराउंडर इंग्लैंड के लिए विध्वंसक साबित हुआ है। स्लॉग ओवरों में पिन-पॉइंट यॉर्कर का इस्तेमाल किया है। 

4ः रिले रोसौव टी20 में कई अहम पारी खेल चुके हैं। दुनिया भर के टी20 टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में 269 मैचों में, 143.44 की स्ट्राइक रेट से 6874 रन बनाए हैं। अपने तेजतर्रार स्ट्रोकप्ले से टॉप-क्वालिटी अटैक को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी वापसी के बाद से 11 T20I खेले हैं और 176.30 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं।

5ः कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नई छाप छोड़ रहे हैं। 2020 में खेल के सबसे लंबे प्रारूप के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद 23 वर्षीय ने व्हाइट-बॉल सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया है। एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 12 मैचों में 92.15 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं और 4.98 की इकॉनमी से 11 विकेट भी हासिल किए हैं।

ग्रीन इस साल अपनी शुरुआत के समय से ही सनसनीखेज रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 173.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए और सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच विकेट भी लिए। ऑलराउंडर ने सभी प्रारूपों में एक से सात तक अधिकांश जगह पर बल्लेबाजी की है। आईपीएल की कई टीमें आगामी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए बोली लगा सकती हैं।

Open in app