IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में सात खिलाड़ी कर रहे डेब्यू, सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 29, 2022 07:21 PM2022-03-29T19:21:37+5:302022-03-29T19:23:06+5:30

IPL 2022 Sunrisers Hyderabad opt bowl Rajasthan Royals Sanju Samson special day franchise seven guys making debuts see list | IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में सात खिलाड़ी कर रहे डेब्यू, सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पहली बार 7 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद है। जोस बटलर, नाथन कूल्टर नाइल, शिमरन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट विदेशी खिलाड़ी हैं। विलियमसन के अलावा रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन और एडन मार्कराम शामिल है।

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कई मैच विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी वाला राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद है। 

राजस्थान की टीम में जोस बटलर, नाथन कूल्टर नाइल, शिमरन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट विदेशी खिलाड़ी हैं तो वही हैदराबाद के विदेशी खिलाड़ियों में विलियमसन के अलावा रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन और एडन मार्कराम शामिल है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पहली बार 7 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। राजस्थान के लिए नाथन कूल्टर नाइल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल पहली बार मैच खेल रहे हैं।

रॉयल्स ने दिवंगत शेन वार्न की अगुवाई में 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीता लेकिन उसके बाद टीम कभी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पायी। सैमसन ने हर साल एक या दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया लेकिन अगर रॉयल्स को अपना दूसरा खिताब जीतना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

सनराइजर्स की बात है तो उसके बल्लेबाजी क्रम में कप्तान केन विलियमसन सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे लेकिन उन्हें और उमरान मलिक को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी।

टीम इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, जोस बटलर, नाथन कूल्टर नाइल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।

Open in app