IPL 2022: मुंबई टीम को आईपीएल 15 में पहली जीत का इंतजार, अफ्रीका के पूर्व कप्तान बोले-इस वजह से रोहित पर ‘मानसिक तनाव’

IPL 2022: रोहित शर्मा को फरवरी में भारत का पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान नियुक्त किया और उनकी पहली सीरीज मार्च में श्रीलंका के खिलाफ थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 14, 2022 03:37 PM2022-04-14T15:37:41+5:302022-04-14T15:39:10+5:30

IPL 2022 South Africa Former captain Graeme Smith feel Rohit Sharma "mental stress" Indian team lead waiting first win IPL 15 | IPL 2022: मुंबई टीम को आईपीएल 15 में पहली जीत का इंतजार, अफ्रीका के पूर्व कप्तान बोले-इस वजह से रोहित पर ‘मानसिक तनाव’

मानसिक तनाव का खामियाजा आईपीएल में भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में विचार किया जाना चाहिए।

googleNewsNext
Highlightsटीम अपने शुरुआती पांचों मुकाबले गंवा चुकी है।भारत ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज जीती। रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स की कप्तानी कर रहा है।

IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई करने का मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रोहित शर्मा पर ‘मानसिक तनाव’ पड़ रहा है। रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली रोहित की अगुआई वाली मुंबई इंडियन्स की टीम को आईपीएल 15 में पहली जीत का इंतजार है और टीम अपने शुरुआती पांचों मुकाबले गंवा चुकी है।

रोहित की अगुआई में इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज जीती। भारत ने टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका को हराया। स्मिथ के हवाले से ‘क्रिकेट.कॉम’ ने कहा, ‘‘भारत की सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनने के बाद यह पहला टूर्नामेंट है जिसमें वह मुंबई इंडियन्स की कप्तानी कर रहा है।

क्या इस मानसिक तनाव का खामियाजा आईपीएल में भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में विचार किया जाना चाहिए।’’ रोहित को फरवरी में भारत का पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान नियुक्त किया और उनकी पहली सीरीज मार्च में श्रीलंका के खिलाफ थी।

मौजूदा सत्र में फ्रेंचाइजी के लिए रोहित बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्मिथ हैरान है कि क्या सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की अगुआई करने का इससे कुछ लेना देना है। रोहित चार मैच में 20 की औसत से सिर्फ 80 रन बना पाए हैं।

स्मिथ ने कहा कि अगर रोहित बल्ले से लय हासिल करते हैं तो मुंबई इंडियन्स के लिए चीजें आसान हो जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘वह इतना महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। अगर आप टीम को देखें तो रोहित शानदार खिलाड़ी है जो अब तक फॉर्म हासिल नहीं कर पाया है।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘आपके पास इशान किशन है, सूर्यकुमार यादव कुछ मैच के लिए चोटिल थे।

वह अब आ गए हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। इसके बाद मैच को फिनिश करने की क्षमता रखने वाले कीरोन पोलार्ड हैं। आपके पास डेवाल्ड ब्रेविस है लेकिन वह युवा खिलाड़ी है। बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है।’’ स्मिथ ने कहा कि टीम में परिवर्तन करना चाहिए।

Open in app