IPL 2022: 30 साल के शशांक सिंह का कारनामा, 6 गेंद और 25 रन, लॉकी फर्ग्यूसन पर मारे हैट्रिक छक्के, राशिद खान पर जमकर बरसे रन

IPL 2022:  शशांक सिंह ने 6 गेंद में 25 नाबाद रन बनाए, जिसमें 1 चौका और तीन छक्के शामिल हैं। सिंह ने 416.67 स्ट्राइक से रन कूटे। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2022 09:41 PM2022-04-27T21:41:29+5:302022-04-27T21:42:40+5:30

IPL 2022 Shashank Singh 6 balls 25 runs Lockie Ferguson hat-trick sixes rashid khan 4 over 45 runs | IPL 2022: 30 साल के शशांक सिंह का कारनामा, 6 गेंद और 25 रन, लॉकी फर्ग्यूसन पर मारे हैट्रिक छक्के, राशिद खान पर जमकर बरसे रन

शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाल कर दिया। 

googleNewsNext
Highlightsगुजरात के लिये मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिये।इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में छह विकेट पर 195 रन बनाये। अभिषेक ने 42 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये।

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के 30 साल के बल्लेबाज शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाल कर दिया। शशांक सिंह ने 6 गेंद में 25 नाबाद रन बनाए, जिसमें 1 चौका और तीन छक्के शामिल हैं। सिंह ने 416.67 स्ट्राइक से रन कूटे। गुजरात के लिये मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिये।

अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में छह विकेट पर 195 रन बनाये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स के लिये अभिषेक ने 42 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये। वहीं मार्कराम ने 40 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे।

इस सीजन में लॉकी फर्ग्यूसन बनाम SRH

8 ओवर-98 रन- 0 विकेट- ईआर 12.25- 8 फोर- 7 सिक्स

लॉकी फर्ग्यूसन + राशिद खानः

8 ओवर- 97 रन-0 विकेट-ईआर 12.13-4 फोर और 8 सिक्स।

Open in app