IPL 2022: रोहित से लेकर राहुल तक, 10 टीम, 8 भारतीय और दो विदेशी कप्तान, जानें किस टीम की कमान किसके हाथ में

IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नयी टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2022 02:52 PM2022-03-26T14:52:45+5:302022-03-26T15:02:22+5:30

IPL 2022 Rohit sharma kl rahul hardik pandya ravindra jadeja sanju rishab pant kane faf Shreyas Iyer 10 teams, 8 Indian and two foreign captains | IPL 2022: रोहित से लेकर राहुल तक, 10 टीम, 8 भारतीय और दो विदेशी कप्तान, जानें किस टीम की कमान किसके हाथ में

लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के तीन स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े।

googleNewsNext
Highlightsसभी टीम लीग चरण में 14 मैच ही खेलेंगी।महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2021 में कड़ा सबक मिला था।

IPL 2022: आज से फटाफट क्रिकेट लीग मैच की शुरुआत हो रही है। विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरुआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी।

इस बार 74 लीग मैच होंगे। 10 टीम में से 8 भारतीय और दो विदेश खिलाड़ी कप्तान हैं। 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा पर फिर से भरोसा किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इस बार विदेशी खिलाड़ी पर दांव खेला है। ये टीम अभी तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन सकी है। 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी पर भरोसा किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी पर भरोसा किया है। 2008 से ही एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की 12 सत्र तक अगुवाई करने, उसे चार खिताब दिलाने और पांच बार उप विजेता बनाने के बाद धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले फ्रेंचाइजी की कप्तानी अपने विश्वसनीय रविंद्र जडेजा को सौंप दी।

श्रेयस अय्यर पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने जा रहे हैं। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल पहली बार आईपीएल में शामिल लखनऊ सुपरजायंट्स की कमान संभाल रहे हैं। राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।

गुजरात टाइटन्स के कप्तान

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी पहली बार नई टीम गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनाए गए हैं। हार्दिक के लिये यह आईपीएल में कप्तानी का पहला अनुभव होगा। मयंक अग्रवाल के नेतृत्वकौशल की भी परीक्षा होगी। पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल पर दांव खेला है। 

दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के पास है। सनराइजर्स हैदराबाद को केन विलियमसन पर काफी भरोसा है। 2021 के बीच मैच में कप्तान बनाया गया था। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर को हटाया था। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।

मुंबई इंडियन्स को 5 बार चैंपियन बनाया

इस साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है और ऐसे में आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य भी तय करेगा। मुंबई इंडियन्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी लेकिन उसके कप्तान रोहित शर्मा स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। मुंबई इंडियन्स को 5 बार चैंपियन बनाया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में सभी निगाहें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जिन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। रविंद्र जडेजा पर सभी की निगाह रहेगी क्योंकि उन्हें उस टीम की कमान संभालनी है जिसका 2008 से ही धोनी नेतृत्व कर रहे हैं, जो चार बार की चैंपियन है।

चार स्टेडियमों - मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - में खेली जायेगी। 65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे। टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी। फिर शाम का मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जायेगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी। बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच जबकि ब्रैबोर्न स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैच खेले जायेंगे।

फाइनल लीग मैच भी यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दो नयी टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी। बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ और (29 मई को होने वाला) फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी। 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 टीम की स्थिति इस प्रकारः

1ः चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, महेश दीक्षाना, एन जगदीसन, हरि निशांत, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेवोन कॉनवे, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर।

2ः दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अश्विन हेब्बार , रिपल पटेल, यश धुल, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, प्रवीण दुबे, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव।

3ः गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डोमिनिक ड्रेक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन।

4ः कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, सैम बिलिंग्स, अनुकुल रॉय, रसिख सलाम, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अमन खान, रमेश कुमार, अशोक शर्मा, टिम साउदी, एलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, बी इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने।

5ः लखनऊ सुपरजाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, के गौतम, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, दुशमंत चमीरा, अंकित राजपूत, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मयंक यादव, काइल मेयर्स, के गौतम, एविन लुईस।

6ः मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , राहुल बुद्धि, अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ।

7ः पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, संदीप शर्मा, अथर्व ताएदे, वैभव अरोड़ा , अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, रितिक चटर्जी, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड़।

8ः राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल , कुलदीप यादव, शुभम गरवाल, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वान डर डूसेन, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककॉय।

9ः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, सुयश प्रभुदेसाई, लवनिथ सिसोदिया, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, चामा मिलिंद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, फिन एलन।

10ः सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, सौरभ दुबे शशांक सिंह, सीन एबॉट, आर समर्थ, जे सुचित, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी। 

Open in app