IPL 2022: 39 ओवर, 413 रन और पंजाब किंग्स ने 6 गेंद पहले 5 विकेट से मार ली बाजी, ओडियन स्मिथ ने 8 बॉल और 25 रन बनाए

IPL 2022: पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने 43-43 रन का योगदान दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2022 11:21 PM2022-03-27T23:21:50+5:302022-03-27T23:26:57+5:30

IPL 2022 Punjab Kings won by 5 wkts 40 overs 413 runs 6 balls left Odean Smith 8 balls 25 runs | IPL 2022: 39 ओवर, 413 रन और पंजाब किंग्स ने 6 गेंद पहले 5 विकेट से मार ली बाजी, ओडियन स्मिथ ने 8 बॉल और 25 रन बनाए

पंजाब के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया था।

googleNewsNext
Highlightsसंदीप शर्मा के खिलाफ छक्का और दो चौके जड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।बेंगलोर की टीम ने अपनी पारी में 13 छक्के और नौ चौके जड़े।नए कप्तान फाफ डुप्लेसी की 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में रविवार को 5 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 205 रन बनाये। पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने 43-43 रन का योगदान दिया।

दोनों टीम के बीच 39 ओवर का मैच हुआ। 413 रन बने। केवल 7 विकेट गिरे। पंजाब ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बड़े स्कोर वाले मैच में शिकस्त दी।

वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ ने धमाका कर दिया। 8 गेंद में 25 नाबाद रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नए कप्तान फाफ डुप्लेसी की 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

अपनी पारी की शुरुआत 30 गेंद में 17 रन बनाने वाले डुप्लेसी ने 57 गेंद की पारी में सात छक्के और चार चौके लगाये। कोहली ने भी उनका शानदार तरीके से साथ देते हुए 29 गेंद में एक चौका और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी में 41 रन बनाये।

आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। पंजाब के गेंदबाजों ने 12 वाइड सहित 23 अतिरिक्त रन देकर बेंगलोर के बल्लेबाजों का काम आसान किया। पंजाब के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया था।

Open in app