IPL 2022: केएल राहुल ने टॉस जीता, दिल्ली कैपिटल्स ने किए तीन बदलाव, इस खिलाड़ी की वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेविड वार्नर को टिम सीफर्ट की जगह शामिल किया है। दिल्ली को तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया की भी सेवाएं आज मिल रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 7, 2022 07:15 PM2022-04-07T19:15:12+5:302022-04-07T19:17:07+5:30

IPL 2022 Lucknow Super Giants opt bowl dc 3 change david Warner comes Seifert Nortje in Khaleel and Sarfaraz replaces Mandeep see list | IPL 2022: केएल राहुल ने टॉस जीता, दिल्ली कैपिटल्स ने किए तीन बदलाव, इस खिलाड़ी की वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे।

googleNewsNext
Highlightsलोकेश राहुल और ऋषभ पंत की भी भिड़ंत हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने किए तीन बदलाव किए हैं।डेविड वार्नर, सरफराज खान और एनरिक नोर्किया आज खेल रहे हैं।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दो बेहद प्रतिभावान क्रिकेटरों और भारत के भविष्य के संभावित कप्तानों लोकेश राहुल और ऋषभ पंत की भी भिड़ंत हो रही है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने किए तीन बदलाव किए हैं। डेविड वार्नर, सरफराज खान और एनरिक नोर्किया आज खेल रहे हैं। लखनऊ टीम में एक परिवर्तन हुआ है। मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम आज खेल रहे हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे।

भारत को अगले कुछ वर्षों में काफी क्रिकेट खेलना है और राष्ट्रीय कप्तान रोहित शर्मा के काम के बोझ का प्रबंधन महत्वपूर्ण होगा और ऐसे में राहुल तथा पंत दोनों भविष्य के कप्तान के रूप में अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। डेविड वार्नर पृथकवास से बाहर आ गए हैं

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपरजाइंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्किया।

Open in app