IPL 2022: पांच ओवर में 75 रन, बुमराह और सैम्स पर टूट पड़े ललित और अक्षर, दोनों बॉलर ने 44 गेंद में 100 रन दिए, कोई विकेट नहीं

IPL 2022: मुंबई ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाये। रोहित शर्मा हालांकि जीवनदान का खास फायदा नहीं उठा पाये और कुलदीप यादव की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2022 08:38 PM2022-03-27T20:38:33+5:302022-03-27T20:42:44+5:30

IPL 2022 Lalit Yadav Axar Patel 5 overs 75 runs Jasprit Bumrah Daniel Sams 44 balls 100 runs and 0 wickets PLAYER OF THE MATCH Kuldeep Yadav | IPL 2022: पांच ओवर में 75 रन, बुमराह और सैम्स पर टूट पड़े ललित और अक्षर, दोनों बॉलर ने 44 गेंद में 100 रन दिए, कोई विकेट नहीं

ललित और अक्षर ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली।

googleNewsNext
Highlightsजसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स पर दोनों बल्लेबाज टूट पड़े। गेंदबाज ने 44 गेंद में 100 रन दिए और विकेट भी हासिल नहीं कर पाए।शार्दुल ठाकुर (11 गेंदों पर 22) गेंदबाजी की भरपाई बल्लेबाजी करने के मूड में दिख रहे थे।

IPL 2022: ललित यादव और अक्षर पटेल ने पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी की। मुंबई इंडियन्स के दो बॉलर जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स पर दोनों बल्लेबाज टूट पड़े। दोनों गेंदबाज ने 44 गेंद में 100 रन दिए और विकेट भी हासिल नहीं कर पाए।

शार्दुल ठाकुर (11 गेंदों पर 22) गेंदबाजी की भरपाई बल्लेबाजी करने के मूड में दिख रहे थे। उन्होंने बुमराह के एक ओवर में तीन चौके लगाये लेकिन थम्पी ने अपने अगले स्पैल में उन्हें एक्स्ट्रा कवर पर कैच करा दिया। ललित और अक्षर ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली। अक्षर ने बुमराह और डेनियल सैम्स पर छक्के लगाकर लंबे शॉट लगाने के अपने कौशल का अच्छा नजारा पेश किया।

ललित ने पहले विकेट बचाये रखकर रन गति बरकरार रखने पर ध्यान दिया, लेकिन बाद में सैम्स पर छक्का और चौका जड़कर मुंबई के मंसूबों पर पानी फेरा। दिल्ली को आखिरी तीन ओवर में 28 रन चाहिए थे लेकिन सैम्स ने पारी के इस 18वें ओवर में 24 रन लुटाये जिसमें अक्षर के दो छक्के शामिल हैं। अक्षर ने बुमराह के ओवर में विजयी चौका लगाया, मुंबई का हार से शुरुआत करने का सिलसिला भी जारी रहा।

ललित यादव और अक्षर पटेल की सुपरहिट जोड़ीः

ओवर         रन             बॉलर

16वांः     15                   जसप्रीत बुमराह

17वांः    13                    बासिल थप्पी

18वांः   24                    डेनियल सैम्स

18.2ः    5                   जसप्रीत बुमराह।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन ललित (38 गेंदों पर नाबाद 48, चार चौके, दो छक्के) और अक्षर (17 गेंदों पर नाबाद 38, दो चौके, तीन छक्के) ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर अपनी टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 179 रन पर पहुंचाया।

इससे पहले मुंबई ने इशान किशन (48 गेंदों पर नाबाद 81 रन, 11 चौके दो छक्के) की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के झटकों के बावजूद पांच विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा (32 गेंदों पर 41, चार चौके, दो छक्के) और इशान ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़कर बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले मुंबई को बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई भी अन्य बल्लेबाज देर तक नहीं टिक पाया।

कुलदीप दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये। इसके जवाब में दिल्ली का शीर्ष और मध्यक्रम लड़खड़ा गया था। दिल्ली के लिये तीन ओवर तक सब कुछ सही चल रहा था। उसने इन ओवरों में 30 रन बना लिये थे लेकिन अचानक ही चार गेंद और दो रन के अंदर उसके तीन विकेट निकल गये और इनमें कप्तान ऋषभ पंत (एक) का विकेट भी शामिल था।

Open in app