IPL 2022: केकेआर ने जीता टॉस, मुंबई ने कोलकाता को 22 बार हराया, धाकड़ खिलाड़ी का वापसी, बेबी एबी खेलेंगे, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 6, 2022 07:23 PM2022-04-06T19:23:03+5:302022-04-06T19:24:16+5:30

IPL 2022 Kolkata Knight Riders opt to bowl Mumbai Indians and kkr Couple of changes see 11 Surykumar Yadav Dewald Brevis comes in | IPL 2022: केकेआर ने जीता टॉस, मुंबई ने कोलकाता को 22 बार हराया, धाकड़ खिलाड़ी का वापसी, बेबी एबी खेलेंगे, देखें प्लेइंग इलेवन

आईपीएल में पांच बार के चैंपियन मुंबई ने इस सत्र में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई ने केकेआर के खिलाफ अभी तक 22 मैच जीते हैं जबकि केकेआर सात मैच ही जीत पाया है।अनमोलप्रीत सिंह के स्थान पर सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे।टिम साउथी के स्थान पर पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिक सलाम खेलेंगे।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना है। दोनों टीम ने दो-दो परिवर्तन किया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने दो परिवर्तन किया है। अनमोलप्रीत सिंह के स्थान पर सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे।

दोनों टीम ने अपनी अंतिम एकादश में दो - दो बदलाव किये हैं। केकेआर ने टिम साउदी की जगह पैट कमिन्स और शिवम मावी की जगह रसिक सलाम को जबकि मुंबई ने अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड के स्थान पर डेवाल्ड ब्रेविस को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान ने दो चेंज किया है। टिम साउथी के स्थान पर पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिक सलाम खेलेंगे। मुंबई इंडियन्स को यदि वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोलना है। आईपीएल में पांच बार के चैंपियन मुंबई ने इस सत्र में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं।

उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया था। कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

 

Open in app