IPL 2022: राजस्थान ने दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा 223 रनों का बड़ा लक्ष्य, बटलर के बल्ले से निकला सीजन का तीसरा शतक

दिल्ली के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं। इसमें बटलर के 116 रनों का योगदान रहा।

By रुस्तम राणा | Published: April 22, 2022 09:26 PM2022-04-22T21:26:54+5:302022-04-22T21:50:28+5:30

IPL 2022 DC vs RR, Rajasthan sets 223 runs target against Delhi buttler makes century | IPL 2022: राजस्थान ने दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा 223 रनों का बड़ा लक्ष्य, बटलर के बल्ले से निकला सीजन का तीसरा शतक

IPL 2022: राजस्थान ने दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा 223 रनों का बड़ा लक्ष्य, बटलर के बल्ले से निकला सीजन का तीसरा शतक

googleNewsNext
Highlightsबटलर ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 116 रनों की पारी खेली, 9 चौके और 9 छक्के लगाएसलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी लगाया अर्धशतक, 35 गेंदों में बनाए 54 रन

मुंबई: राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में आग उगल रहा है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने इस सीजन का अपना तीसरा शतक जड़ा है। उनके बल्ले से यह शतक 57 गेंदों में आया।

इस मैच में उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 116 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे। बटलर ने 19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की लो फुल-टॉस गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमाकर आउट हो गए। 

आईपीएल 2022 के सीजन में ऑरेंज कैप प्लेयर ने अब तीन शतक लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन का पहला सैकड़ा मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था। मुंबई के खिलाफ बटलर ने 68 गेंदों में 100 रन बनाए थे। जबकि दूसरा शतक केकेआर के खिलाफ महज 59 गेंदों में आया था।

इसी के साथ सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने आईपीएल करियर का अपना सातवां अर्धशतक जड़ा। 16वें ओवर की पहली गेंद में देवदत्त को खलील अहमद ने एलबीडब्ल्यू कर आउट किया। इस समय टीम का स्कोर 155 था। 

वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान संजू सैमसन ने भी कमाल की पारी खेली। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 46 रन बनाए। जिसमें उनके 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जबकि सिमरन हेटमायर ने 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था।

दिल्ली के गेंदबाजों की बात करें तो खलील अहमद ने 1 विकेट लेकर 4 ओवर में 47 गंवाए। जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 43 रन लुटाकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ललित यादव को कोई भी विकेट नहीं मिला। 

Open in app