IPL 2022 Auction: 370 भारतीय और 220 विदेशी क्रिकेटर नीलामी में शामिल, पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये, जानें हर टीम का हाल

IPL 2022 Auction: भारत के अंडर-19 सितारे, कप्तान यश धुल, विक्की ओस्तवाल और राजवर्धन हैंगरगेकर के साथ शानदार लय में चल रहे शाहरुख खान, दीपक हुड्डा और अवेश खान जैसे खिलाड़ी इस नीलामी के दौरान अपनी छाप छोड़ने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 1, 2022 06:39 PM2022-02-01T18:39:59+5:302022-02-01T18:43:40+5:30

IPL 2022 Auction 590 players 370 indian 220 Foreign cricketers Punjab Kings highest amount Rs 72 crores condition each team | IPL 2022 Auction: 370 भारतीय और 220 विदेशी क्रिकेटर नीलामी में शामिल, पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये, जानें हर टीम का हाल

विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे।

googleNewsNext
Highlights48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के वर्ग में रखा है।मुंबई इंडियंस को कम से कम  21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा।दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये है।

IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। दो दिवसीय नीलामी के दौरान 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें सात सहयोगी (एसोसिएट) देशों के हैं। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हैं।

आईपीएल ने अंतिम नीलामी सूची की घोषणा की, जिसमें पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल सूची से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है। यह सूची फ्रेंचाइजी टीमों की खिलाड़ियों में रुचि पर आधारित है। इसमें शामिल 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) खिलाड़ी हैं, जबकि 355 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

इस नीलामी में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर शामिल होंगे, जिनमें से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के वर्ग में रखा है। पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 23 स्लॉट (खिलाड़ियों के लिए जगह) उपलब्ध हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को कम से कम  21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा।

बाकी टीमों के पास 22-22 स्थान हैं। पंजाब किंग्स नीलामी में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये के साथ जायेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये है। सबसे अधिक विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के 33, श्रीलंका के 23, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ पैट कमिंस और कागिसो रबाडा की तरह दिग्गज विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी में दो करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने भी खुद को शीर्ष मूल्य वाली श्रेणी में रखा है।

अय्यर और धवन शीर्ष वर्ग में हैं लेकिन नीलामी में हिस्सा लेने वाली 10 टीमें ईशान किशन, देवदत्त पडिकल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, पिछले सत्र के शीर्ष विकेट लेने वाले हर्षल पटेल, स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाना चाहेंगी। यह सभी खिलाड़ी शीर्ष मूल्य वाले दो करोड़ रुपये के वर्ग में है। विदेशी खिलाड़ियों में  तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कमिंस, रबाडा, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के लिए फ्रेंचाइजी टीमें बड़ी बोली लगा सकती है।

ये सभी खिलाड़ी शीर्ष श्रेणी की सूची में है। सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे भारतीय दिग्गजों का भी आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है लेकिन उनके लिए फ्रेंचाइजी शायद पहले जैसी दिलचस्पी ना दिखाये। नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं।

Open in app