IPL 2021 Auction: ये हैं नीलामी में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए किसे मिले कितने पैसे

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: आईपीएल 2021 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल और झाय रिचर्डसन पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लगाए।

By अमित कुमार | Published: February 18, 2021 08:21 PM2021-02-18T20:21:14+5:302021-02-18T20:22:02+5:30

IPL 2021 Players Auction Top 5 buys so far Morris Jamieson Maxwell Richardson Krishnappa Gowtham | IPL 2021 Auction: ये हैं नीलामी में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए किसे मिले कितने पैसे

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsक्रिस मॉरिस आईपीएल के इस सीजन राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे। ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी में विराट कोहली संग खेलने का मौका मिलेगा।पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कई नए खिलाड़ियों को जोड़ा है।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर क्रिस मॉरिस ने सभी को हैरान किया। दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर क्रिस मॉरिस नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गये जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम ने भी यहां बड़ी राशि में बिककर सुर्खियां बटोरीं।

गेंदबाजी आल राउंडर गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा। 32 साल का यह क्रिकेटर अभी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिये बतौर नेट गेंदबाज भारतीय टीम के साथ है। तमिलनाडु के शाहरूख खान (जिनका नाम बालीवुड सुपरस्टार के नाम पर है) को उनके आधार मूल्य 20 लाख रूपये से 51 गुना ज्यादा की राशि 5.25 करोड़ रूपये में खरीदा गया। 

15 करोड़ रुपये देकर आरसीबी ने काइस जैमीसन को खरीदा

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइस जैमीसन भी आरसीबी की टीम में शामिल हुए हैं। 6.8 फीट लंबे इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये रखा था। लेकिन नीलामी में उन पर जमकर पैसे खर्च हुए। जैमीसन से पहले न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को आईपीएल में 5 करोड़ की कीमत में खरीदा था लेकिन जैमीसन ने उन्हें पछाड़ते हुए एक न्यूजीलैंड क्रिकेटर के रूप में सबसे ज्यादा कीमत हासिल की है।

शाहरूख को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रूपये में खरीदा

शाहरूख हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में हैं। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के नियमित खिलाड़ी गौतम को रिलीज किया था। चेन्नई की टीम ने इंग्लैंड के मोईन अली को खरीदने के बाद उन्हें खरीदा जो उनके दूसरे ऑफ स्पिनर होंगे। इतनी बड़ी राशि से गौतम आईपीएल इतिहास में सबसे मंहगे बिकने वाले ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी बन गये। उनका आधार मूल्य भी 20 लाख रूपये था। मॉरिस से पहले एक और आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ रूपये की राशि हासिल करने में सफल रहे जिनकी बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जीती। हालांकि मैक्सवेल का इस टी20 लीग में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है। 

झाय रिचर्डसन को मिले 14 करोड़ रूपये 

पंजाब किंग्स के पास नीलामी से पहले आठों टीमों में सबसे ज्यादा राशि थी, उसने गेंदबाजी विभाग की कमी को भरने के लिये आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपये में खरीदा। 24 साल के इस खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के लिये दो टेस्ट, 13 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मेच खेले हैं। वह हाल में बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी रहे। पंजाब ने एक अन्य आस्ट्रेलियाई ‘अनकैप्ड’ तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को खरीदने में आठ करोड़ रूपये खर्च किये। इस 24 साल के खिलाड़ी ने 34 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43 विकेट चटकाये हैं। 

मॉरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रूपये का था और उनके लिये चार टीमों ने बोली लगायी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच उन्हें लेने के लिये बोली लगती रही। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने रिकार्ड बोली में उन्हें खरीद लिया जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गये और इस तरह उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रूपये में खरीदा था। हालांकि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली ही रहेंगे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 17 करोड़ रूपये में रिटेन (टीम में बरकरार रखना) किया था। 

मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रूपये में आरसीबी ने खरीदा

पंजाब किंग्स ने पिछली नीलामी में मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा था लेकिन 2020 चरण के बाद इस 32 साल के खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था जिन्होंने 13 मैचों में 15.42 के औसत से केवल 108 रन बनाये थे। मैक्सवेल ने 82 आईपीएल मैचों में 22.13 के औसत से 1505 रन बनाये हैं। इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली भी काफी अच्छी खासी कीमत पर बिके जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सात करोड़ में खरीदा। 

मोइन अली को चेन्नई ने 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा

मैक्सवेल और मोईन दोनों का बेस प्राइस दो करोड़ रूपये था। अली ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सीएसके के लिये खेलने के लिये बेहद उत्साहित हूं। उनके काफी प्रशंसक हैं और मैं उनसे मिलने को बेकररार हूं। मैं धोनी के नेतृत्व में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता। मेरे साथी सैम कुरेन भी वहां हैं। मेरा दिन बन गया, मेरा साल भी। बांग्लादेशी स्टार शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.2 करोड़ रूपये में लिया। (भाषा इनपुट के साथ)

Open in app