IPL 2019, MI vs DC, 3rd Match: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हराया

IPL 2019, MI vs DC, Match 3: ऋषभ पंत की तेजतर्रार पारी के दम दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 213 रन बनाए। पंत ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 78 रन कूट डाले।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 24, 2019 07:00 PM2019-03-24T19:00:16+5:302019-03-24T23:55:53+5:30

Ipl 2019 MI Vs DC Live Cricket Score: Mumbai Indians Vs Delhi Capitals, Match 3 latest Updates, Scorecard, Live Blog, Match Facts, Highlights And Results | IPL 2019, MI vs DC, 3rd Match: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हराया

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

आईपीएल-2019 में तीसरा मुकाबला (IPL 2019 Match 3) 24 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 37 रन से जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को पृथ्वी शॉ (7) के रूप में जल्द शुरुआती झटका लगा। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 16 रन बनाकर चलते बने। कॉलिन इनग्राम और ऋषभ पंत ने इसके बाद दिल्ली को संभाला। इनग्राम ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि पंत ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 78 रन कूट डाले। दिल्ली ने पंत की इस पारी के दम विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से मिचेल मैक्कलेनघन को 3 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा बुमराह, हार्दिक पंड्या और बेन कटिंग को 1-1 सफलता हाथ लगी।

मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 13 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद सूर्यकुमार यादव (2) और क्विंटन डी कॉक (27) भी चलते बने। हालांकि युवराज सिंह दूसरे छोर पर टिके रहे और इस दौरान किरोन पोलार्ड (21) ने भी उनका साथ निभाया। युवराज 35 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा क्रुणाल पंड्या ने भी 32 रन बनाए। चोटिल होने के चलते जसप्रीत बुमराह बल्लेबाज के लिए नहीं आ सके और मुंबई को मैच गंवाना पड़ा।

दिल्ली ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी सफल रहे। टीम की ओर से ईशांत शर्मा-कगीसो रबाडा को 2-2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, राहुल तेवतिया, कीमो पॉल और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, रसिख सलाम, जसप्रित बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट, इशांत शर्मा।

LIVE

Get Latest Updates

11:51 PM

दिल्ली ने दर्ज की जीत

दिल्ली ने 37 रन से मैच अपने नाम कर लिया। बुमराह चोटिल होने के चलते खेलने नहीं आए और मुंबई 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी।

11:43 PM

युवी का अर्धशतक

युवराज सिंह ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मुंबई मैच में काफी पिछड़ा हुआ है। दिल्ली जीत के करीब। मुंबई- 168/7 (18)

11:25 PM

क्रुणाल आउट

मुंबई को 15वें ओवर में छठा झटका लगा। क्रुणाल पंड्या अपना कैच तेवतिया को थमा बैठे। पंड्या ने 15 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। मुंबई- 134/6 (15)

11:04 PM

पोलार्ड आउट!

मुंबई ने 10.4 ओवर में पोलार्ड के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया। कीमो पॉल ने अहम विकेट चटकाया। पोलार्ड 13 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई- 95/4 (10.5)

10:55 PM

मुंबई को 145 रन की दरकार

मुंबई ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। युवराज सिंह 8, जबकि किरोन पोलार्ड 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 66 गेंदों में 145 रन की दरकार है।

10:34 PM

मुंबई को दो झटके

मुंबई को 5.1 ओवर में दूसरा झटका लगा। अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को रन आउट किया। यादव 6 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डी कॉक ने बैक-टू-बैक दो बाउंड्री लगाई, लेकिन पांचवीं गेंद पर आउट। मुंबई- 46/3 (6)

10:28 PM

मुंबई को पहला झटका

3.3 ओवर में ईशांत शर्मा ने मुंबई को पहला झटका दिया। रोहित का कैच राहुल तेवतिया ने लपका। रोहित 13 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। मुंबई- 33/1 (4)

10:12 PM

मुंबई टारगेट का पीछा करने उतरी

मुंबई की ओर से टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक मैदान पर आ चुके हैं। गेंद ट्रेंट बोल्ट के हाथों में। पहली ही गेंद पर रोहित ने सिंगल के साथ खाता खोला। अगली बॉल पर भी एक रन। मुंबई- 5/0 (1)

09:52 PM

दिल्ली ने बनाए 213 रन

दिल्ली ने पंत के दम 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।



 

09:36 PM

पंत का अर्धशतक

बुमराह ने 17.1 ओवर में अक्षर पटेल का विकेट चटकाया। पंत ने तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। अगली गेंद डॉट। पांचवीं गेंद पर पंत ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली- 175/6 (18)



 

09:36 PM

पॉल आउट

मैक्कलेनघन के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर कीमो पॉल विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच आउट। इसी के साथ दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पॉल महज 3 ही रन बना सके। 

09:28 PM

धवन आउट

हार्दिक पंड्या ने अपने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर धवन को चलता किया। पंत ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर चौका और लास्ट बॉल पर छक्का पंत के बल्ले से। दिल्ली- 149/4 (16)

09:10 PM

इनग्राम आउट

दिल्ली को 13वें ओवर में कॉलिन इनग्राम के रूप में तीसरा झटका लगा। इनग्राम 32 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली- 112/3 (13)

08:50 PM

मैच देखने पहुंचीं रितिका



 

08:39 PM

दिल्ली की हालत कमजोर

दिल्ली ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। इनग्राम 7, जबकि धवन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली इस वक्त 7.50 के रनरेट से खेल रही है।

08:25 PM

दिल्ली को दूसरा झटका

मैक्केलेनघन ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर अय्यर को चला किया। अय्यर 10 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। लास्ट बॉल पर कॉलिन इनग्राम ने चौका लगाया। दिल्ली- 33/2 (4)

08:13 PM

शॉ लौटे पवेलियन

दिल्ली को 1.3 ओवर में पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। मैक्कलैनघन की गेंद पर शॉ, डी कॉक के हाथों कैच आउट। शॉ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। दिल्ली- 11/1 (2)

08:06 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली

दिल्ली की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन मैदान पर आ चुके हैं। गेंद रसिख सलाम के हाथों में। पहली ही गेंद नो-बॉल और फ्री हिट। पहली बॉल पर 3 रन। पहले ओवर में नो बॉल के बावजूद रसिख की कसी हुई गेंदबाजी। दिल्ली-  6/0 (1)

07:56 PM

दिल्ली कैपिटल:

दिल्ली कैपिटल: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट, इशांत शर्मा।

07:48 PM

दिल्ली कैपिटल:

दिल्ली कैपिटल: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट, इशांत शर्मा।

07:38 PM

मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

07:20 PM

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: कॉलिन मुनरो, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कॉलिन इनग्राम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, अमित मिश्रा, हनुमा विहारी, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, हर्षल पटेल, जलज सक्सेना, मनजोत कालरा, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, नाथू सिंह, बंडारू अयप्पा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एविन लुईस, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, आदित्य तरे, अनमोलप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह बुमराह, मिशेल मैक्लेनघन, राहुल चाहर, मयंक मारकंडे, बरिंदर सरन, जयंत यादव, अनुकुल रॉय, रसिख सलाम, सिद्धेश लाड, पंकज जायसवाल।

Open in app