IND vs WI, 3rd ODI: रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे, रच दिया इतिहास

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 22, 2019 07:20 PM2019-12-22T19:20:52+5:302019-12-22T19:20:52+5:30

India vs West Indies, 3rd ODI: team india cricketer rohit sharma surpasses sanath jayasuriya record | IND vs WI, 3rd ODI: रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे, रच दिया इतिहास

IND vs WI, 3rd ODI: रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे, रच दिया इतिहास

googleNewsNext

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 के स्कोर पर पहुंचते ही वह एक साल में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इस पारी में 63 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए।

रोहित को ये रिकॉर्ड बनाने के लिए इस मैच से पहले महज 9 रन की जरूरत थी। साल 2019 में दमदार फॉर्म में रहने वाले रोहित शर्मा के पास इस साल के आखिरी मैच में रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। जयसूर्या ने 1997 में ओपनर के तौर पर 2,387 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा 2019 में अब तक 2442 रन बना चुके हैं। 

Open in app