India vs Sri Lanka: जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी, घर में पहली बार 5 विकेट, श्रीलंका टीम 109 पर आउट

India vs Sri Lanka: बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर श्रेयस अय्यर ने 92 रन की पारी खेली। आर अश्विन 2 विकेट निकाले।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 02:38 PM2022-03-13T14:38:59+5:302022-03-13T14:48:07+5:30

India vs Sri Lanka Jasprit Bumrah 5-fers in Tests first time taken 5 at home SL 109 Sri Lanka trail by 143 runs | India vs Sri Lanka: जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी, घर में पहली बार 5 विकेट, श्रीलंका टीम 109 पर आउट

बुमराह ने 29 टेस्ट में आठवीं बार 5 विकेट निकाले और कपिल देव क्लब में शामिल हुए।

googleNewsNext
Highlightsश्रीलंका की टीम 109 रन पर आउट हो गई। भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे।भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। 

India vs Sri Lanka: जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज नतमस्तक हो गए।बुमराह ने पहली बार घर में 5 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की टीम 109 रन पर आउट हो गई। भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। 

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 252 रन बनाने वाले भारत ने 143 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 24 रन देकर पांच जबकि मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए।

बुमराह ने 29 टेस्ट में आठवीं बार 5 विकेट निकाले और कपिल देव क्लब में शामिल हुए। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। मैच के पहले दिन 16 विकेट गिरे जो दिन-रात्रि के टेस्ट में एक दिन में सर्वाधिक विकेट गिरने का नया रिकॉर्ड है।  भारतीय बल्लेबाजों को जहां श्रीलंका के स्पिनरों की टर्न और असमान उछाल लेती गेंदों ने परेशान किया तो वहीं मेहमान टीम के बल्लेबाजों को मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों ने मुश्किल में डाला।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट में 5 विकेटः 

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ- 2-2 बार।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ-1-1 बार।

श्रीलंका के खिलाफ पहली बार घर में।

न्यूनतम स्कोरः श्रीलंका भारत के खिलाफ

82 चंडीगढ़ 1990

109 बेंगलुरु 2022

119 अहमदाबाद 1994

134 कोलंबो 2015।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज बॉलर का प्रदर्शनः

5/24 जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु 2022

5/54 ईशांत शर्मा कोलंबो एसएससी 2015

5/72 वी प्रसाद कैंडी 2001

5/72 जहीर खान मुंबई बीएस 2009।

Open in app