Video: लॉकी फर्ग्यूसन की 151 Kmph रफ्तार वाली गेंद पर हुए बोल्ड, दंग रह गए शिखर धवन

India vs New Zealand, 1st T20I: भारतीय पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर विजय शंकर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक धवन को दी। धवन ने अगली गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा पर चौका लगा दिया। 29 रन बना चुके धवन अब तक काफी आत्मविश्वास में आ चुके थे, लेकिन अगली गेंद का उन्हें अंदाजा बिल्कुल ना था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 6, 2019 03:03 PM2019-02-06T15:03:01+5:302019-02-06T15:42:35+5:30

India vs New Zealand, 1st T20I: Shikhar Dhawan Bowled on Lockie Ferguson 151 Kmph ball | Video: लॉकी फर्ग्यूसन की 151 Kmph रफ्तार वाली गेंद पर हुए बोल्ड, दंग रह गए शिखर धवन

Video: लॉकी फर्ग्यूसन की 151 Kmph रफ्तार वाली गेंद पर हुए बोल्ड, दंग रह गए शिखर धवन

googleNewsNext

India vs New Zealand, 1st T20I: युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में 6 फरवरी को भारत के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। टीम इंडिया जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 5 गेंदों में महज 1 रन बनाकर चलते बने। वहीं धवन भी 29 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। इस दौरान कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसने धवन को दंग कर दिया।

ये था वाकया: भारतीय पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर विजय शंकर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक धवन को दी। धवन ने अगली गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा पर चौका लगा दिया। 29 रन बना चुके धवन अब तक काफी आत्मविश्वास में आ चुके थे, लेकिन अगली गेंद का उन्हें अंदाजा बिल्कुल ना था।

फर्ग्यूसन ने ओवर की तीसरी गेंद 151 किलोमीटर/प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी, जिस पर धवन पूरी तरह बीट हो गए। ये यॉर्कर गेंद धवन पैड से लगकर सीधे मिडल स्टंप से टकरा गई। धवन इस गेंद को देख दंग रह गए और भारी कदमों के साथ पवेलियन लौट गए।



 

Open in app