मिताली राज ने रचा इतिहास, 6000 के बाद 7000 रन पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा...

IND W vs SA W: वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली 38 साल की मिताली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2021 12:49 PM2021-03-14T12:49:40+5:302021-03-14T12:56:59+5:30

IND W vs SA W Mithali Raj creates another huge record becomes first female cricketer to score 7000 ODI runs | मिताली राज ने रचा इतिहास, 6000 के बाद 7000 रन पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा...

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,046 रन दर्ज हैं और उनका औसत 46.73 है। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिताली की उपलब्धि पर ट्वीट किया, ‘‘मैग्नीफिसेंट मिताली।इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।मिताली सभी प्रारूपों में 10000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली भारतीय और कुल दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थी।

IND W vs SA W: अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने इतिहास रच दिया। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बधाई दी। मिताली राज रविवार को यहां महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बनी।

भारतीय कप्तान मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चल रही सीरीज के चौथे एकदिवसीय के दौरान अपने 213वें मैच में सात हजार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिताली की उपलब्धि पर ट्वीट किया, ‘‘मैग्नीफिसेंट मिताली।

टीम इंडिया की एकदिवसीय कप्तान 7000 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी। क्या शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी।’’ वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली 38 साल की मिताली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2016 में अलविदा कहने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मिताली ने चौथे वनडे में तेज गेंदबाज टुमी शेखुखुने की गेंद पर आउट होने से पहले 71 गेंद में 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े। शुक्रवार को तीसरे वनडे के दौरान मिताली सभी प्रारूपों में 10000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली भारतीय और कुल दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थी।

मिताली 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला क्रिकेट की कर्णधार रही मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गयी। मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 35वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,046 रन दर्ज हैं और उनका औसत 46.73 है। इस 38 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज से पहले इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

करियर में 309 मैचों में 10,273 रन बनाये

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 309 मैचों में 10,273 रन बनाये। सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया के कई क्रिकेटरों ने मिताली को इस उपलब्धि पर बधाई दी। पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर हार्दिक बधाई मिताली। शानदार उपलब्धि। मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहो। ’’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय कप्तान को महिला क्रिकेट की दिग्गज करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई मिताली राज। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय। क्या शानदार उपलब्धि है। दिग्गज। ’’ इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी मिताली को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी थी।

10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘क्या शानदार क्रिकेटर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज। बधाई मिताली। ’’ अपना 311वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वनडे के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाये हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने भी महिला क्रिकेट की इस शीर्ष खिलाड़ी को बधाई दी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मिताली युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘’10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने पर बधाई मिताली।

करियर में रिकार्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाये

आप इस खेल की महान दूत और दिग्गज ही नहीं हो बल्कि आपने क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिये प्रेरित किया। आप पर गर्व है। ’’ मिताली ने अपने करियर में रिकार्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाये हैं।

इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक उन्होंने वनडे में बनाये हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था। मिताली ने सितंबर 2019 में टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इस प्रारूप में उन्होंने 17 अर्धशतक जमाये हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 97 है।

(इनपुट एजेंसी)

Open in app