IND Vs SL Asia Cup 2023 Final: वनडे विश्व कप से पहले 8वीं खिताब पर टीम इंडिया की नजर, कोलंबो में श्रीलंका से टक्कर, 1984 से 2022 तक एशिया कप विजेताओं की लिस्ट

IND Vs SL Asia Cup 2023 Final:एशिया कप 2022 में छह टीमों ने भाग लिया और श्रीलंका चैंपियन बनकर उभरा। पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने खिताब जीता था और श्रीलंका उपविजेता रहा था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 16, 2023 09:42 PM2023-09-16T21:42:39+5:302023-09-16T21:52:21+5:30

IND Vs SL Asia Cup 2023 Final Asia Cup Winners List from 1984 to 2023 Country Wise Team India eyes 8th title before ODI World Cup clash Sri Lanka in Colombo | IND Vs SL Asia Cup 2023 Final: वनडे विश्व कप से पहले 8वीं खिताब पर टीम इंडिया की नजर, कोलंबो में श्रीलंका से टक्कर, 1984 से 2022 तक एशिया कप विजेताओं की लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsएशिया कप एशिया में हर दो साल में आयोजित होने वाला एक लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट है।आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा किया जाता है।भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा और श्रीलंका का नेतृत्व दासुन शनाका कर रहे हैं।

IND Vs SL Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 फाइनल में रविवार को कोलंबो में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। आईसीसी वनडे एकदिवसीय विश्व कप 2023 से पहले दोनों टीम जोर दिखाएंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा और श्रीलंका का नेतृत्व दासुन शनाका कर रहे हैं। एशिया कप एशिया में हर दो साल में आयोजित होने वाला एक लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट है।

इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा किया जाता है। एशिया कप 2022 में छह टीमों ने भाग लिया और श्रीलंका चैंपियन बनकर उभरा। पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने खिताब जीता था और श्रीलंका उपविजेता रहा था।

भारत ने 7 खिताबों के साथ सबसे अधिक बार एशिया कप जीता है। श्रीलंका 6 खिताबों के साथ दूसरी सबसे सफल टीम है, जबकि पाकिस्तान ने 2 बार टूर्नामेंट जीता है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग अभी तक एशिया कप नहीं जीत सके हैं। एशिया कप का फाइनल मैच रविवार 17 सितंबर को खेला जाएगा।

1984 से 2023 तक एशिया कप विजेताओं की सूचीः

1- 1984ः भारत

2- 1986ः श्रीलंका

3- 1988ः भारत

4- 1991ः भारत

5- 1995ः भारत

6- 1997ः श्रीलंका

8- 2000ः पाकिस्तान

9- 2004ः श्रीलंका

10- 2008ः श्रीलंका

11- 2010ः भारत

12- 2012ः पाकिस्तान

13-2014ः श्रीलंका

14- 2016ः भारत

15- 2018ः भारत

16ः 2022ः श्रीलंका।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप का फाइनल मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। सभी मैच डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में लाइवस्ट्रीम किए जाएंगे।

विश्व कप से पहले लय में बने रहने के लिए एशिया कप जीतना अहम : गिल

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम अगले महीने शुरु होने वाले विश्व कप से पहले लय में रहेगी। गिल ने कहा कि एशिया कप जीतने से टीम आत्मविश्वास से भरी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए एशिया कप फाइनल जीतना बहुत अहम है क्योंकि हमें जीत की आदत बनानी होगी। सही समय पर फॉर्म में आना और सही समय पर लय हासिल करना महत्वपूर्ण है। ’’ गिल ने कहा, ‘‘जीत की लय जारी रखना अहम है क्योंकि एक या दो मैच गंवाने से दबाव बन सकता है। यहां खिताब जीतने से हमारी लय बनी रहेगी और विश्व कप से पहले हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ’’

भारत को शुक्रवार को इस मैच में छह रन से हार का सामना करना पड़ा जिसमें गिल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमने किसी तरह की लय गंवायी है। मुझे लगता है कि हमने बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाजों को 10-15 रन अतिरिक्त बनाने दिये। लेकिन इसके अलावा हमने अच्छा क्रिकेट खेला। ’’

गिल ने कहा, ‘‘लेकिन इस तरह के विकेट पर ये चीजें होती रहती हैं। उम्मीद करता हूं कि हम यहां इन चीजों से सीख लेकर एशिया कप फाइनल और विश्व कप में इसका फायदा उठायेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है और फाइनल में उन्हें हराने के लिये भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

गिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे शानदार लय में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच जिस तरह से जीता, उसे देखना शानदार रहा। ’’ इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमें उन्हें हराने के लिए अपना शत प्रतिशत देना होगा। हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि विश्व कप से पहले एशिया कप में धीमी पिचों पर खेलना भारत को अच्छी स्थिति में बनाये रखेगा। गिल ने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए ही अच्छा अभ्यास है क्योंकि भारत में हम आमतौर पर ऐसी ही पिचों पर खेलते हैं। अच्छी टीमों के खिलाफ ऐसे विकेट पर दबाव में खेलना निश्चित रूप से विश्व कप में हमारे लिए मददगार रहेगा।

एशिया कप फाइनल से पहले तीक्षणा की चोट ने श्रीलंका की परेशानी बढ़ाई

श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है। तीक्षणा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ  गुरुवार को श्रीलंका की दो विकेट की जीत के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय तीक्षणा के दायें हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में  खिंचाव आ गया।

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महेश तीक्षाना की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। खिलाड़ी की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए उसका स्कैन किया जाएगा।’’ इस मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान तीक्षणा को कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया।

वह पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में टीम के अन्य सदस्यों की मदद से मैदान के बाहर गये। तीक्षाना की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। श्रीलंकाई टीम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।

Open in app