Ind vs SL: 2017 के बाद पहली बार 50 से नीचे आया विराट कोहली का टेस्ट एवरेज, फैंस हैरान, किए कई ट्वीट

Ind vs SL 2nd Test Virat Kohli: बेंगलुरु टेस्ट में कोहली 23 और 13 रन बना पाए। प्रवीण जयविक्रमा ने आउट किया। फैंस काफी निराश दिखे। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 08:00 PM2022-03-13T20:00:12+5:302022-03-13T20:36:18+5:30

Ind vs SL 2nd Test Virat Kohli Test average falls below 50 for first time since 2017 Average 49 a tribute to RCB! Fans react | Ind vs SL: 2017 के बाद पहली बार 50 से नीचे आया विराट कोहली का टेस्ट एवरेज, फैंस हैरान, किए कई ट्वीट

विराट कोहली ने 2019 में आखिरी शतक बनाया था।

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली का टेस्ट औसत पांच साल में पहली बार 50 से नीचे गिर गया है।प्रशंसकों की कुछ प्रतिक्रियाएं दी हैं।आउट होते देख एक बार फिर निराशा हुई।

Ind vs SL 2nd Test Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट में फेल हो गए। फैंस कई साल से 71वां शतक का इंतजार कर रहे हैं। बेंगलुरु टेस्ट में कोहली 23 और 13 रन बना पाए। प्रवीण जयविक्रमा ने आउट किया। फैंस काफी निराश दिखे। 

विराट कोहली (13) का टेस्ट क्रिकेट में शतक का दो साल से अधिक का इंतजार और लंबा खिंचेगा क्योंकि वह एक बार फिर जयविक्रम की नीची रहती गेंद पर पगबाधा हो गए। कोहली का टेस्ट औसत पांच साल में पहली बार 50 से नीचे गिर गया है।

प्रशंसकों की कुछ प्रतिक्रियाएं दी हैं। देखने के लिए बेंगलुरु में भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन उसे आउट होते देख एक बार फिर निराशा हुई। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दिन-रात के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां डिनर तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

विराट कोहली ने 2019 में आखिरी शतक बनाया था। बांग्लादेश के खिलाफ 136 की पारी खेली थी। कोहली ने 101 टेस्ट मैच में 49.95 की औसत से 8043 रन बनाए हैं। इस दौरान 27 शतक और 28 अर्धशतक पारी खेली है। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ औसत 50 से नीचे गया था।

भारत की कुल बढ़त 342 रन की हो गई है। डिनर के समय श्रेयस अय्यर 18 जबकि रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे। ऋषभ पंत ने 50, कप्तान रोहित शर्मा ने 46 जबकि हनुमा विहारी ने 35 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रम ने दो विकेट चटकाए। लसिथ एंबुलदेनिया और धनंजय डिसिल्वा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Open in app