IND vs SA: दूसरी पारी में भी बुमराह ने रबाडा पर जड़ दिया छक्का, डगआउट में विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी उछले

IND vs SA: भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2022 05:22 PM2022-01-05T17:22:24+5:302022-01-05T17:23:50+5:30

IND vs SA Jasprit Bumrah's six Kagiso Rabada dugout feet applaud South Africa vs India virat kohli | IND vs SA: दूसरी पारी में भी बुमराह ने रबाडा पर जड़ दिया छक्का, डगआउट में विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी उछले

दूसरी पारी में बुमराह ने 14 गेंद में एक छक्का के साथ 7 रन बनाए।

googleNewsNext
Highlightsतीसरे विकेट के लिये 23.2 ओवर में 111 रन की साझेदारी की।ऋषभ पंत को खाता भी नहीं खोलने दिया।रविचंद्रन अश्विन ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाये।

IND vs SA: टीम इंडिया के फास्ट गेंदबाज पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कगिसो रबाडा पर जमकर बरसे। कगिसो रबाडा की खतरनाक गेंद पर पहली मारी में छक्का लगाया था। दूसरी पारी में भी बुम-बुम बुमराह ने 55 ओवर में छक्का जड़ दिया। 

डगआउट में विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी उछल पड़े। टीम इंडिया जो पहले ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरी पारी में बुमराह ने 14 गेंद में एक छक्का के साथ 7 रन बनाए। बुमराह ने पारी के 62 वें ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का लगाकर शानदार पुल शॉट खेला।

भारतीय तेज गेंदबाज ने 11 गेंदों में दो चौके और एक अधिकतम की मदद से नाबाद 14 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने चार विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा और डुआने ओलिवियर ने तीन-तीन विकेट लिए।

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी से एक समय मजबूत स्थिति में दिख रहे भारत ने 29 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 188 रन बनाये।

कैगिसो रबाडा (54 रन देकर तीन) ने पहले सत्र के आखिरी 45 मिनट में दक्षिण अफ्रीका को वापसी दिलायी। डुआने ओलिवियर (43 रन देकर एक) और लुंगी एनगिडी (34 रन देकर एक) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। भारत की कुल बढ़त अब 161 रन की हो गयी है।

Open in app