IND vs ENG Score, Women’s Test Day 2: भारत ने बनाए 428 रन, इंग्लैंड की टीम 136 पर ALLOUT, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलोऑन, 312 रन की बढ़त, दीप्ति ने झटके 5 विकेट

IND vs ENG Score, Women’s Test Day 2: भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। 4 ओवर में 20 रन बना लिए है। भारतीय टीम के पास 312 रन की बढ़त हो गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 15, 2023 02:25 PM2023-12-15T14:25:14+5:302023-12-15T14:27:19+5:30

IND vs ENG Score, Women’s Test Day 2 India scored 428 runs, England team all out 136 Team India did not follow on lead 312 runs, Deepti took 5 wickets | IND vs ENG Score, Women’s Test Day 2: भारत ने बनाए 428 रन, इंग्लैंड की टीम 136 पर ALLOUT, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलोऑन, 312 रन की बढ़त, दीप्ति ने झटके 5 विकेट

file photo

googleNewsNext
Highlights भारत ने पहली पारी में 428 रन बनाए। भारत ने इंग्लैंड टीम को फॉलोऑन नहीं दिया।शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) ने कमाल की पारी खेली।

IND vs ENG Score, Women’s Test Day 2: टी20 सीरीज में हार के बाद में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड को 138 रन पर ढेर कर दिया। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 428 रन बनाए। भारत ने इंग्लैंड टीम को फॉलोऑन नहीं दिया।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। 3 ओवर में 12 रन बना लिए है। भारतीय टीम के पास 304 रन की बढ़त हो गई है। दीप्ति शर्मा ने पहले 67 रन की पारी खेली और फिर स्पिन में फंसाते हुए 5 विकेट निकाले। अंग्रेज खिलाड़ियों की कमर तोड़ दी। 

पहले दिन पर्दापण कर रही शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) ने कमाल की पारी खेली। करीब दो साल में पहला टेस्ट और अपनी सरजमीं पर नौ साल में लाल गेंद का अपना पहला मैच खेल रही भारतीय टीम ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर दमदार खेल दिखाया और प्रति ओवर लगभग पांच रन जोड़े।

शुभा पदार्पण में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की 12वीं बल्लेबाज बन गयीं। लेकिन वह अपनी पारी को सैकड़े तक नहीं ले जा सकीं जिससे वह देश के लिए पदार्पण में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन सकती थीं। जेमिमा ने भी अपने अनुभव के दम पर 99 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके जमाये।

भारत और इंग्लैंड के बीच 1986 से अब तक खेले गए 14 टेस्ट में से भारत ने सिर्फ एक गंवाया है। पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रही हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट जून 2021 में ब्रिस्टल में खेला गया था जो ड्रॉ रहा था।

Open in app