IND v NZ World Cup 2023: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शामी ने झटके 7 विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को यहां चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कीवी टीम केवल 327 रन ही बना पाई। भारत के लिए मोहम्मद शामी ने 7 विकेट लिए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 15, 2023 10:28 PM2023-11-15T22:28:56+5:302023-11-15T22:34:15+5:30

IND v NZ World Cup 2023 Team India reached the final defeated New Zealand by 70 runs | IND v NZ World Cup 2023: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शामी ने झटके 7 विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

googleNewsNext
Highlightsभारत ने न्यूजीलैंड को रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैभारत ने चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया थाजवाब में कीवी टीम केवल 327 रन ही बना पाई

IND v NZ, World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को यहां चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कीवी टीम केवल 327 रन ही बना पाई। भारत के लिए मोहम्मद शामी ने 7 विकेट लिए।

एक समय न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन और डेरिल मिचेल ने शानदार साझेदारी कर के भारत को परेशानी में डाल दिया था लेकिन शामी ने भारत की वापसी कराई। विलियमसन ने 69 और डेरिल मिचेल ने 134 रनों की पारी खेली।

भारत के लिए कोहली ने 117 रन बनाए, अय्यर ने 70 गेंद पर 105 रन बनाए। इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 47 रन की तूफानी पारी खेल कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि बीच में रिटायर्ड हर्ट होने वाले शुभमन गिल ने अंतिम ओवर में वापसी की और कुल 66 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। केएल राहुल 20 गेंद पर 39 रन बना कर नाबाद रहे। 

विराट कोहली ने इस मैच में दो मामलों में सचिन को पीछे छोड़ा। विराट ने अपना 50वां वनडे शतक जड़ा। कोहली अब एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन ने 2003 में 673 रन बनाए थे। कोहली के अब 711 रन हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया। शमी ने विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा और ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। 

Open in app