ICC T20 World Cup 2022: शाहीन का वो 11 गेंद, नहीं तो फाइनल का परिणाम कुछ और होता, बाबर ने कहा-चोट की कीमत हमें चुकानी पड़ी

ICC T20 World Cup 2022: 15वें ओवर में मैदान पर लौटने के बाद शाहीन अफरीदी के पास अभी भी दो ओवर बचे थे। बाबर आजम ने कहा कि गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीन की चोट की कीमत हमें चुकानी पड़ी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 14, 2022 01:27 PM2022-11-14T13:27:23+5:302022-11-14T13:29:29+5:30

ICC T20 World Cup 2022 bowler Shaheen Afridi's injury 11 balls left Babar Azam highlights key reason behind Pakistan's loss | ICC T20 World Cup 2022: शाहीन का वो 11 गेंद, नहीं तो फाइनल का परिणाम कुछ और होता, बाबर ने कहा-चोट की कीमत हमें चुकानी पड़ी

गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीन की चोट की कीमत हमें चुकानी पड़ी।

googleNewsNext
Highlights16वां ओवर ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने पूरा किया।इफ्तिखार अहमद ने पाँच गेंदों पर 13 रन लुटाए। बेन स्टोक्स का छक्का और चौका शामिल है। इससे इंग्लैंड पर से दबाव हट गया।

ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को 29 गेंदों में 41 रन चाहिए थे, जब शाहीन अफरीदी हैरी ब्रुक को डीप में कैच करने के दौरान लगी चोट के कारण दूसरी बार मैदान से बाहर चले गए। शाहीन ने 2.1 ओवर कर सके और मैदान से बाहर चले गए।

15वें ओवर में मैदान पर लौटने के बाद शाहीन के पास अभी भी दो ओवर बचे थे। बाबर ने मैच के बाद कहा कि गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीन की चोट की कीमत हमें चुकानी पड़ी। तो आप देखते अलग परिणाम हो सकता था। शाहीन का तीसरा ओवर और पारी का 16वां ओवर ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने पूरा किया।

उन्होंने पाँच गेंदों पर 13 रन लुटाए। आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल हारने के बाद कहा कि यदि इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल नहीं होते तो परिणाम भिन्न भी हो सकता था। हैरी ब्रुक्स का कैच लेते समय अफरीदी चोटिल हो गए थे।

उन्हें 16वें ओवर में आक्रमण पर लगाया गया लेकिन वह केवल एक गेंद कर पाए और फिर ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने यह ओवर पूरा किया। इससे पाकिस्तान का गेंदबाजी संतुलन बुरी तरह गड़बड़ा गया। अहमद ने उस ओवर में 13 रन दिए जिसने बेन स्टोक्स का छक्का और चौका शामिल है। इससे इंग्लैंड पर से दबाव हट गया।

बाबर ने मैच के बाद कहा,‘‘ यदि शाहीन ने वह ओवर किया होता तो चीजें भिन्न हो सकती थी। तब बाएं हाथ के दो बल्लेबाज (स्टोक्स और मोईन अली) क्रीज पर थे और इसलिए मैंने ऑफ स्पिनर को गेंद सौंपी।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम साझेदारी नहीं निभा पाए जिससे हम बैकफुट पर चले गए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन यहां कोई बहाना नहीं है। हमने परिस्थितियों के अनुकूल खेल दिखाया लेकिन 20वें ओवर तक हम पर दबाव था। यदि शाहीन वहां होता तो कहानी अलग हो सकती थी।’’ 

Open in app