World Cup 2023: वनडे विश्वकप के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने फाइनल में जीता है 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार, अब सबकी नजरें 2023 पर

विश्वकप के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपना हो सकता है। साल 2023 में वह खिलाड़ी कौन होगा इस पर सबकी नजर है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 18, 2023 09:48 PM2023-11-18T21:48:24+5:302023-11-18T21:49:39+5:30

history of ODI World Cup these players have won 'Player of the Match' award in the finals | World Cup 2023: वनडे विश्वकप के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने फाइनल में जीता है 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार, अब सबकी नजरें 2023 पर

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

googleNewsNext
Highlights19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबला कोई एक खिलाड़ी होगा जिसे प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलेगा साल 2023 में वह खिलाड़ी कौन होगा इस पर सबकी नजर है

World Cup 2023 final:  19 नवंबर 2023 को  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस महामुकाबले से तय होगा कि अगले 4 साल तक दुनिया किसे चैंपियन के रूप में याद रखेगी। इस मैच कोई एक खिलाड़ी होगा जिसे प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलेगा। यानी वह खिलाड़ी जिसने मुकाबले में सबसे शानदार प्रदर्शन किया होगा। विश्वकप के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपना हो सकता है। साल 2023 में वह खिलाड़ी कौन होगा इस पर सबकी नजर है, लेकिन इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि वनडे विश्वकप के इतिहास में किन खिलाड़ियों ने फाइनल में ये पुरस्कार हासिल किया है।

विश्व कप फ़ाइनल में 'मैन ऑफ़ द मैच' चुने गए खिलाड़ी

1975 - क्लाईव लॉयड
1979 - विवियन रिचर्ड्स
1983 - मोहिंदर अमरनाथ
1987 - डेविड बून
1992 - वसीम अकरम
1996 - अरविंद डी सिल्वा
1999 - शेन वार्न
2003 - रिकी पोंटिंग
2007 - एडम गिलक्रिस्ट
2011 - एमएस धोनी
2015 - जेम्स फॉकनर
2019 - बेन स्टोक्स

कुछ रिकॉर्ड्स जो फाइनल में टूट सकते हैं

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के सामने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। गिल 25 साल से कम उम्र के ऐसे खिलाड़ी बनने से बस चंद कदम ही दूर हैं जिसने एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाए हों।  साल 1986 में सचिन तेंदुलकर ने 1611 रन बनाए थे जो अब तक एक विश्व रिकॉर्ड है। गिल इस साल अब तक 1580 रन बना चुके हैं और अगर वह 31 रन और बना लेते हैं तो एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इसके अलावा इस विश्वकप में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के निशाने पर भी एक खास रिकॉर्ड है। मोहम्मद शामी इस विश्वकप में अभी तक 6 पारियों में 23 विकेट ले चुके है। फाइनल के दिन शामी एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। मिशेल स्टार्क के नाम  विश्वकप के एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। स्टार्क ने 2019 के विश्व कप में 27 विकेट लिए थे।

बता दें कि वनडे विश्वकप 2023 में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। अब तक खेले गए सभी 10 मुकाबलों में भारतीय टीम अपने विरोधियों पर बीस साबित हुई है। इस विश्वकप में हिटमैन रोहित ने 10 मैचों में 550 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ टीम की रीढ़ कोहली 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने भी 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। बीच के ओवरों में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का सामना करना विरेधी टीमों के लिए किसी जंग का सामना करने से कम नहीं है। सिराज और बुमराह शुरु में ही विकेट निकाल रहे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया का खिताब जीतना इस बार तय माना जा रहा है।

Open in app