रोहित शर्मा को बताया 'वड़ा पाव', सोशल मीडिया पर लग गई वीरेंद्र सहवाग की क्लास

वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को वड़ा पाव बताया है, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 27, 2020 05:03 PM2020-10-27T17:03:21+5:302020-10-27T17:09:27+5:30

Fans lash out at Virender Sehwag for referring to Rohit Sharma as 'vada pav' | रोहित शर्मा को बताया 'वड़ा पाव', सोशल मीडिया पर लग गई वीरेंद्र सहवाग की क्लास

आईपीएल के बाकी मैचों में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

googleNewsNext
Highlightsवीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को बताया वड़ा पाव।लोगों ने वीरेंद्र सहवाग को सुनाई खरी-खोटी।चोटिल होने के चलते पिछले 2 मैचों में नहीं खेल सके रोहित।

आईपीएल 13 में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पिछले दो मैच नहीं खेल सके हैं। रोहित शर्मा को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया है और आईपीएल के शेष मैचों में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

रोहित शर्मा को बताया था वड़ा पाव

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी की फिटनेस को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा, "रोहित नहीं खेल रहा था। लेकिन अगर वड़ा पाव घायल हो गया था, तो क्या हुआ? समोसा पाव ने उसकी जगह ले ली।" 

सोशल मीडिया पर लग गई वीरेंद्र सहवाग की क्लास

सहवाग का ये बयान रोहित शर्मा के फैंस को नागवार गुजरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। 

मुंबई इंडियंस को 4 आईपीएल खिताब जिता चुके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है। रोहित शर्मा ने 197 आईपीएल मैचों में अब तक 28 बार नाबाद रहते हुए 5158 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं। इस सीजन रोहित ने 260 रन बनाए हैं।

अंकतालिका में टॉप पर मुंबई

मुंबई इस वक्त अंकतालिका में 11 में से 7 मैच जीतकर टॉप पर मौजूद है। दिल्ली, मुंबई और आरसीबी के प्वाइंट्स इस वक्त बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से मुंबई नंबर-1 पायदान पर है।

Open in app