केविन पीटरसन ने धोनी को बताया अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ कप्तान', कहा- उनकी महानता पर सवाल उठाना असंभव

भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 चैम्पियन ट्रॉफी भी जीती थी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 18, 2020 02:12 PM2020-04-18T14:12:40+5:302020-04-18T14:12:40+5:30

Difficult to argue against MS Dhoni's greatness: Kevin Pietersen | केविन पीटरसन ने धोनी को बताया अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ कप्तान', कहा- उनकी महानता पर सवाल उठाना असंभव

केविन पीटरसन ने धोनी को बताया अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ कप्तान', कहा- उनकी महानता पर सवाल उठाना असंभव

googleNewsNext

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। पीटरसन ने कहा कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना असंभव है।

उन्होंने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘‘अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उस पर सवाल उठाना काफी कठिन है। उनसे इतनी अपेक्षायें रही है और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।’’

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। 

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Open in app