IPL 2021: अंपायर ने ऋषभ पंत को दिया आउट तो खुशी से झूम उठे विराट कोहली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उतर गया चेहरा

DC vs RCB Highlights, IPL 2021 Latest Updates: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर तक टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह ऐसा करने से एक रन से चूक गए।

By अमित कुमार | Published: April 28, 2021 05:27 PM2021-04-28T17:27:47+5:302021-04-28T17:27:47+5:30

DC vs RCB Highlights Virat Kohli reaction after Rishabh Pant given not out by third umpire | IPL 2021: अंपायर ने ऋषभ पंत को दिया आउट तो खुशी से झूम उठे विराट कोहली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उतर गया चेहरा

विराट कोहली। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsऋषभ पंत ने शुरुआत में बेहद धीमी गति से रन बनाए। पंत के अलावा शिमरन हेटमायर ने अर्धशतक जड़ा।लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

DC vs RCB Highlights, IPL 2021 Latest Updates: मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान का विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहलीऋषभ पंत के आउट होने के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान 7वें ओवर के दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने ऋषभ पंत को चकमा दे दिया। पंत गेंद से बिल्कुल चूक गए जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। पंत के आउट होने पर विराट कोहली मैदान पर खुशी से झूम उठे। लेकिन विराट की यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रही। ऋषभ पंत ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल किया।

थर्ड अंपायर के चेक करने पर पता चला कि गेंद बल्ले को छूकर गई है। जिसके बाद अंपायर ने पंत को नॉट आउट दिया। इसके बाद विराट कोहली का चेहरा भी उतर गया।  एबी डिविलियर्स के तूफानी अर्धशतक के बाद अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज की धैर्यपूर्ण गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। 

बेंगलोर की टीम ने इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार चार हार के क्रम को भी तोड़ दिया। डिविलियर्स ने 42 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 75 रन की पारी खेली जिससे बेंगलोर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन बनाए। उनके अलावा रजत पाटीदार (31) और ग्लेन मैक्सवेल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली। बेंगलोर की टीम अंतिम सात ओवर में 77 रन जोड़ने में सफल रही। 

डिविलियर्स ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की। इसके जवाब में दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, चार छक्के, दो चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (48 गेंद में नाबाद 58, छह चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन ही बना सकी। 

Open in app