Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants: 'धोनी अगले 10 साल भी खेलेंगे', आईपीएल में धोनी के खेलने पर क्या बोले फैंस

Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके प्रति दीवानगी उनके फैंस की कम नहीं हुई है।

By धीरज मिश्रा | Published: April 19, 2024 7:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी के फैंस बोले, वह अगले 10 साल खेलेंगे आईपीएल 42 साल के धोनी ने मुंबई के खिलाफ लगाए थे तीन लगातार छक्के लखनऊ के खिलाफ चैन्नई सुपर किंग्स की पहले बल्लेबाजी

Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके प्रति दीवानगी उनके फैंस की कम नहीं हुई है। धोनी मौजूदा समय में देश में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2024 में चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में चैन्नई की टीम ने पांच बार आईपीएल  का खिताब जीता है। हालांकि, इस बार वह टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

बावजूद उन्हें देखने और सपोर्ट करने के लिए देश भर के स्टेडियम में फैंस पहुंच रहे हैं। 42 साल के धोनी भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रहे हैं वह भी बल्लेबाजी करने के लिए पिच पर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के साथ बीते मैच को कौन भूल सकता है। जब धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की तीन लगातार गेंदों पर शानदार छक्के लगाए।

4 गेंदों में 20 रन मारकर धोनी ने अपने फैंस का दिल जीत लिया। साथ ही चैन्नई ने मुंबई के खिलाफ यह मैच भी जीत लिया। इधर, शुक्रवार को धोनी की चैन्नई टीम का मुकाबला केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स से है। इस मैच में राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानि, कि पहले बल्लेबाजी के लिए चैन्नई सुपर किंग्स मैदान में है। इधर, धोनी के फैंस भी तैयार हैं कि वह एक बार फिर धोनी के शानदार शॉट्स के गवाह बन सके।

 

धोनी के फैंस ने कर दी भविष्यवाणी

मध्यप्रदेश में धोनी के फैंस ने भविष्यवाणी कर दी है कि धोनी अगले 10 साल तक आईपीएल खेलेंगे। वहीं, अन्य फैंस का कहना था कि वह धोनी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस ने कहा कि धोनी ने पिछले मैच में 4 गेंदों में 20 रन बनाए। हम चाहते हैं कि चैन्नई लखनऊ के आगे बड़ा टारगेट सेट करे।

लेकिन, धोनी चैन्नई की पारी में कम से कम एक गेंद खेलने के लिए ही आ जाए। हमारे लिए वह पूरे मैच के बराबर है। फैंस ने कहा कि अगले साल धोनी का खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, लेकिन खेलेंगे तो मजा आएगा।

टॅग्स :चेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सMahendra Singhकेएल राहुलआईपीएल 2024IPL 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या