BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ राहुल का हाल खराब, 2 मैच, 4 पारी, 168 गेंद और 57 रन

Bangladesh vs India 2022: केएल राहुल ने पहले टेस्ट में मात्र 6 चौके लगाए। दूसरे टेस्ट में भी कप्तान रन के लिए तरस गए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 गेंद में 10 रन बनाए और एक चौके लगाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 24, 2022 03:31 PM2022-12-24T15:31:23+5:302022-12-24T15:33:51+5:30

Bangladesh vs India 2022 team india capt kl rahul 2 matches, 4 innings, 168 balls and 57 runs condition bad against Bangladesh  | BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ राहुल का हाल खराब, 2 मैच, 4 पारी, 168 गेंद और 57 रन

राहुल लगातार फ्लॉप होने के बाद में चयनकर्ता की पसंद बने हुए हैं।

googleNewsNext
Highlightsदूसरी पारी में भी सस्ते पर निपट गए। केएल राहुल 7 गेंद में मात्र 2 रन बनाए। राहुल लगातार फ्लॉप होने के बाद में चयनकर्ता की पसंद बने हुए हैं।

Bangladesh vs India 2022: भारत के कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल बांग्लादेश के खिलाफ फेल हो गए हैं। खराब बल्लेबाजी से फैंस नाराज भी नाराज हो गए हैं। राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट में 4 पारी खेलते हुए 57 रन बनाए हैं। पहले टेस्ट में राहुल ने 22 और 23 रन बनाए थे। इसके लिए कप्तान ने 54 और 62 गेंद का सामना किया।

राहुल ने पहले टेस्ट में मात्र 6 चौके लगाए। दूसरे टेस्ट में भी कप्तान रन के लिए तरस गए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 गेंद में 10 रन बनाए और एक चौके लगाए। दूसरी पारी में भी सस्ते पर निपट गए। 7 गेंद में मात्र 2 रन बनाए। राहुल लगातार फ्लॉप होने के बाद में चयनकर्ता की पसंद बने हुए हैं।

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश को दूसरी पारी में 231 रन पर आउट कर दिया। भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से जीतने के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 73 रन बनाये। भारत के लिए अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिये।

Open in app