Travis Head AUS vs NZ: हेड ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया, न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 गेंदों में शतक जड़ा, 10 ओवर में 118 रन, देखें आंकड़े

Travis Head AUS vs NZ: टी हेड चोट से वापसी के बाद विश्व कप में पदार्पण कर रहे हैं। वह 2023 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के लिए 25 गेंदों में 50 रन के आंकड़े तक पहुंच गए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 28, 2023 01:58 PM2023-10-28T13:58:36+5:302023-10-28T14:00:34+5:30

AUS vs NZ cwc 2023 Travis Head hits third-fastest World Cup hundred by an Australian smashes ton in 59 balls against New Zealand Australia hits highest World Cup PowerPlay score | Travis Head AUS vs NZ: हेड ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया, न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 गेंदों में शतक जड़ा, 10 ओवर में 118 रन, देखें आंकड़े

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsविश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचे थे।50 गेंदों में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।पावरप्ले में 118 रन जोड़कर शुरुआती 10 ओवरों में विश्व कप का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

Travis Head AUS vs NZ: ट्रैविस हेड ने शनिवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 59 गेंदों में शतक जड़कर विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचे थे।

मैक्सवेल के नाम 2015 में श्रीलंका के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा 50 गेंदों में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। हेड चोट से वापसी के बाद विश्व कप में पदार्पण कर रहे हैं। वह 2023 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के लिए 25 गेंदों में 50 रन के आंकड़े तक पहुंच गए।

हेड ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर पावरप्ले में 118 रन जोड़कर शुरुआती 10 ओवरों में विश्व कप का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप में पावरप्ले 1 में सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। टीम ने अपने पहले 10 ओवरों में 118 रन बनाए। वार्नर और हेड ने कीवी पेसरों पर लगातार आक्रमण किया।

वार्नर ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि हेड ने 25 गेंदों में इसे पूरा किया। इस जोड़ी ने अपनी टीम को उस रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद की, जो न्यूजीलैंड ने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 116 रन बनाकर बनाया था। शुरुआती 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया का पिछला सर्वश्रेष्ठ 2023 में भारत के खिलाफ 112 रन था। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पिछला सर्वश्रेष्ठ 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 87 रन था।

Open in app