Asian games: क्रिकेट में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, यशस्वी ने बनाया शतक, आवेश और रवि बिश्नोई ने झटके 3-3 विकेट

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना सकी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 3, 2023 10:05 AM2023-10-03T10:05:13+5:302023-10-03T10:06:57+5:30

Asian games India defeated Nepal by 23 runs in cricket Yashasvi scored a century | Asian games: क्रिकेट में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, यशस्वी ने बनाया शतक, आवेश और रवि बिश्नोई ने झटके 3-3 विकेट

क्रिकेट में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया (Pic credit - BCCI)

googleNewsNext
Highlights भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रनों से हरायाभारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थेनेपाल की टीम 179 रन ही बना सकी

Asian games: चीन के हांगझोउ में हो रहे एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी शामिल किया गया है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम नेपाल से भिड़ी। यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला था।  रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रनों से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना सकी।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 100 रन बनाए। निचले क्रम में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेली और  37 रन का योगदान दिया। कप्तान रुतुराज ने  23 गेंद में 25 रन, 
तिलक वर्मा 10 गेंद में दो रन,  जितेश शर्मा ने पांच रन और शिवम दुबे मे 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली।

जवाब में खेलने उतरी नेपाल ने भी शानदार खेल दिखाया। 122 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी नेपाल की टीम ने अंत में संघर्ष किया। नेपाल के सलामी बल्लेबाज आसिफ ने छह गेंद में 10 रन,  कुशल भुर्तेल 32 गेंद में 28 रन,  कुशल माला ने 22 गेंद में 29 रन, रोहित पोडैल ने पांच गेंद में तीन रन, दीपेंद्र सिंह ने 15 गेंद में चार छक्कों की मदद से 32 रन, संदीप ने 12 गेंद में 29 रन और सोमपाल कामी ने 7 रन बनाए।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 2, आवेश खान ने 3, साई किशोर ने 1, रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। भारत और नेपाल के बीच ये पहला टी20 मैच था। बता दें कि भारतीय टीम पहली बार एशियन गेम्स में खेल रही है। खिलाड़ियों के लिए खेलगांव में रहना , दूसरे खिलाड़ियों को और उनके संघर्षों को जानना अलग अनुभव है। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की प्लेइंग इलेवन

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने।

Open in app