Asia Cup 2022: पांच बार की चैम्पियन श्रीलंका को पहले मैच में अफगानिस्तान से टक्कर, टीम का चयन, यहां देखें खिलाड़ियों की सूची

Asia Cup 2022: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को अगले सप्ताह दुबई में शुरू हो रहे एशिया कप के लिये पांच बार की चैम्पियन श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 20, 2022 06:04 PM2022-08-20T18:04:10+5:302022-08-20T18:05:16+5:30

Asia Cup 2022 Sri Lanka's squad out 27 August in UAE skipper Dasun Shanaka india pakistan afg bang see list | Asia Cup 2022: पांच बार की चैम्पियन श्रीलंका को पहले मैच में अफगानिस्तान से टक्कर, टीम का चयन, यहां देखें खिलाड़ियों की सूची

श्रीलंका को पहले मैच में 27 अगस्त को अफगानिस्तान से खेलना है।

googleNewsNext
Highlights21 वर्ष के मदुशंका के अलावा दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम में अशेन बंडारा भी हैं।श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।दिनेश चांदीमल और धनंजय डिसिल्वा की भी टी20 टीम में वापसी हुई है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला नहीं खेले थे।

Asia Cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात में 27 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप के लिए श्रीलंका ने टीम का चयन कर दिया है। टीम का नेतृत्व कप्तान दासुन शनाका करेंगे और उनके डिप्टी के रूप में चरित असलांका होंगे। दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले दिन श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।

बाएं हाथ के 21 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में जगह मिली है। 21 वर्ष के मदुशंका के अलावा दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम में अशेन बंडारा भी हैं जो आखिरी बार जुलाई 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले थे।

श्रीलंका को पहले मैच में 27 अगस्त को अफगानिस्तान से खेलना है। दिनेश चांदीमल और धनंजय डिसिल्वा की भी टी20 टीम में वापसी हुई है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला नहीं खेले थे। एशिया कप में सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम, दो बार की विजेता पाकिस्तान और तीन बार की उपविजेता बांग्लादेश टीम भी खेल रही है।

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलांका, भानुका राजपक्षा, अशेन बंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, जैफ्री वांडेरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करूणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मतीशा पथिराना, नुवानिदु फर्नांडो, दुष्मंता चामीरा, दिनेश चांदीमल। 

Open in app